साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक : जैविक खेती और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

by

बीबीएन, 17 जून (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी हंसराज चंदेल ने की। इस दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए हंसराज चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं और कल्याणकारी कदम उठा रही है, जिनका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना और किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिससे उन्हें विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया और कहा कि इससे उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। बैठक में मौजूद किसानों और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष दून विधानसभा मान सिंह ठाकुर, महामंत्री कश्मीरी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद ठाकुर, पूर्व प्रधान साईं चेत राम समेत कई मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुफत आर्युवैदिक दवाईयों का कैंप गांव सिंबली में 23 जुलाई को

गढ़शंकर : आर्युवैदिक मैडीकल प्रैकटिशनर वैल्फेयर एसोसिएशनए गढ़शंकर दुारा मुफत आर्युवैदिक दवाईयों का कैंप गांव सिंबली में 23 जुलाई को सुवह दस वजे से दोपहर दो वजे तक लगाया जाएगा। । यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau Conducts Seminar on

Hoshiarpur /Daljee Ajnhoa/Oct.30 : The Vigilance Bureau Unit, Hoshiarpur, organized an awareness seminar today at B.Ed D.A.V. College, near Shimla Pahari, Hoshiarpur, under the theme “Vigilance Against Corruption – Our Collective Responsibility.” The event...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड के विरुद्ध प्रदेश सरकार के प्रयासों को अनुराग ठाकुर का मिल रहा भरपूर सहयोग

ऊना – हिमाचल प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कोरोना की रोकथाम व कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए बेहतर प्रबंध कर रही है। प्रदेश सरकार की इस मुहिम को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
Translate »
error: Content is protected !!