7 की मौत : चंबा में बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी…मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का ग्रास

by

सपरोठ पंचायत में मातम, बोलेरो दुर्घटना में एक ही गांव के सात लोगों की मौत

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुखरी-मसरूंड मार्ग पर माणी जीरो (छतरूंड) के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम पंचायत महल के सपरोठ गांव के छह लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। इनके अलावा वाहन चालक भी गाड़ी में मौजूद था। बताया जा रहा है कि सभी लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार छतरूंड के समीप पहुंचने पर अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन कई सौ मीटर नीचे लुढ़कता चला गया, जिससे उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम और गहरी खाई में होने के कारण बचाव अभियान चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
—————————-
सपरोठ पंचायत में शोक की लहर

एक ही गांव और परिवार से जुड़े कई लोगों की मौत की खबर से सपरोठ पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास का मानक जिला बनाने में करें सहयोग : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास के मानक जिले के रूप में विकसित करने के लिए सभी जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर

योग भारत द्वारा विश्व को दिया गया सबसे अनमोल तोहफा प्रस्ताव के चार महीनें में ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित होना प्रधानमंत्री की कामयाबी एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 12...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण : ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

ऊना, 20 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन : DC अनुपम कश्यप ने नाटक के मंचन की तारीफ

शिमला 11 अगस्त – शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन नाटक के मंचन के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नाटक के समापन पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सभी...
Translate »
error: Content is protected !!