साढ़े तीन साल में विकास ठप, झूठी गारंटियों से जनता त्रस्त: जयराम ठाकुर

by

सुक्खू सरकार झूठी, मुख्यमंत्री झूठे, जनता के बीच पूरी तरह बेनकाब हुई कांग्रेस

स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा, पंचायती राज चुनावों में भी होगा सफाया

एएम नाथ। मंडी : .पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मिले और उनके साथ सुख- दुःख साझा किया। मंडी से जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का झूठ अब पूरी तरह जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों ने साफ कर दिया है कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठी गारंटियों और लगातार बढ़ते आर्थिक बोझ से बेहद नाराज़ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट रूप से नकार दिया है और आने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना तय है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार साढ़े तीन साल में विकास के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं गिना पाई है। 2000 से ज्यादा संस्थान बंद करना लाखों पदों को समाप्त करना हजारों लोगों को नौकरियों से निकालना ही इस सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, कर्मचारी और पेंशनर परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों-बागवानों को राहत नहीं मिल रही और आम जनता पर लगातार टैक्स और सेस का बोझ डाला जा रहा है। चुनाव से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी छीन ली। आज गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी बिजली बिल भरने पड़ रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले दूध सेस, पर्यावरण सेस और अब बिजली पर अतिरिक्त बोझ डालकर जनता की जेब पर हमला किया है। होटल, निजी अस्पताल, पेट्रोल पंप, मॉल और अन्य संस्थानों पर अतिरिक्त बिजली सेस लगाकर सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रही है। घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों तक को महंगी बिजली के बोझ तले दबाया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, युवाओं को पांच लाख रोजगार देने और व्यवस्था परिवर्तन के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई। महिलाएं अपने हक के लिए भटक रही हैं और प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों से पहले विभिन्न योजनाओं के नाम पर लोगों से फॉर्म भरवाकर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया गया।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों के दौरान लगातार घोषणाएं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। कैबिनेट बैठकों और सरकारी मंचों के माध्यम से चुनावी माहौल प्रभावित करने का प्रयास लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड का सही उपयोग करने में भी पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन विकास कार्य कहीं दिखाई नहीं दे रहे। सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण योजनाओं के बजट में कटौती की गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद वर्ग प्रभावित हो रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का अंतर पूरी तरह समझ चुकी है। स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है और यही रुझान आने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता का भारतीय जनता पार्टी को पूरा आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त है तथा जनता लोकतांत्रिक तरीके से इस जनविरोधी सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया : 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग

फरीदाबाद  :  महिला के कहने पर पीड़ित ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर-21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई। यहां निशा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत रक्षा मंच के स्थापना दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश : कुरुक्षेत्र में हुआ भव्य आयोजन

संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान देशभक्ति गीतों से गूंजा सैनी पब्लिक स्कूल परिसर, भारत रक्षा मंच ने मनाया 17वां स्थापना दिवस कुरुक्षेत्र, 27 जून।  भारत रक्षा मंच के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोली समाज ने जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता

पट्टा मेहलोग, 22 मार्च (तारा) : जिला कोली समाज कार्यालय कुनिहार ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं की आर्थिक सहायता करते हुए उन्हें चैक वितरित किए।समाज के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस सीट पर देश और दुनिया के लोगों की निगाह है, वह है रायबरेली : राहुल गांधी को चुनौती बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव सहित कुल आठ उम्मीदवार

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं।  उन्हें चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव.इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!