*विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का किया दौरा*

by
गौशाला के सुधार कार्यों के लिए 2 लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की
एएम नाथ। बैजनाथ, 10 अक्टूबर  : विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का दौरा कर गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. बैजनाथ संकल्प गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान गौशाला परिसर में नया शेड निर्माण हेतु चर्चा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि नया शेड ऐसे स्थान पर बनाया जाए जिससे चारे की ढुलाई एवं गायों की देखरेख में सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि गौशाला क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनकी व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गौशाला में किए जाने वाले विभिन्न सुधार कार्यों हेतु 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने गौशाला परिसर में नई लाइटें लगाने के निर्देश दिए ताकि रात्रि के समय भी समुचित प्रकाश व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि बीमार गायों का तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ-संवर्धन और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं से प्रदेश में गौशालाओं की दशा में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने गौशाला प्रबंधन समिति को पारदर्शिता एवं समर्पण भाव से कार्य करने की भी अपील की।
इस अवसर पर एस.डी.एम. बैजनाथ संकल्प गौतम ने अवगत करवाया कि प्रशासन की ओर से गौशालाओं में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ सेवा हमारे समाज की महान परंपरा है और इस दिशा में शासन तथा प्रशासन दोनों मिलकर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, शिव मंदिर न्यास के सदस्य मिलाप राणा, इंद्रजीत नंदा, संजीव व्यास, रमेश चड्डा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र सूद एवं चुनी लाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थिग रहे।
All reactions:

Dpro Kangra

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : युवाओं को स्वरोज़गार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा : डीसी गंधर्वा राठौड़

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने डाटा अपलोडिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा...
हिमाचल प्रदेश

जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय के एमसीक्यू की जांच में गड़बड़ी का मामला : 5 कर्मचारियों को नोटिस, 10 दिन में देना होगा जवाब

एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दो शाखाओं के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इन अधिकारियों व कर्मचारियों को 10 दिन के भीतर...
हिमाचल प्रदेश

7 से 13 फरवरी तक पुराना बस स्टैंड चिंतपूर्णी से शंबू बैरियर सड़क यातायात बंद

ऊना 5 फरवरी: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुभाग 115 व 116 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए 7 फरवरी से 13 फरवरी तक मैनहोल चैंबर निर्माण के...
Translate »
error: Content is protected !!