साढू की हत्या : ससुराल में शादी समागम में हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार से गुस्साए पूर्व फौजी ने गोली मारकर, काबू

by

अमृतसर। सुल्तानविंड के ईस्ट मोहन नगर इलाके में ससुराल में शादी समागम में हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार से गुस्साए पूर्व फौजी ने अपने साढू की लाईसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में बी डिवीजन थाना की पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने मंगलवार को प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उनके साथ एडीसीपी अमृतसर-3 अभिमन्यु राणा भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार थाना जंडियाला क्षेत्र के गांव चौहान निवासी मृतक की पत्नी मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को उसके मायके में शादी समागम था। जहां वह अपने पति के साथ आई हुई थी। समागम में उसका बड़ा जीजा कंवलजीत सिंह निवासी लोहारका रोड रंजीत विहार (मूल निवासी गांव कक्सरी नंगल) भी अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। वह अगले दिन वापस लौट गया था। 28 नवंबर की रात वह अपने मायके में अपने पति व अन्य रिश्तेदारों के साथ थी। मनदीप कौर ने बताया कि उसका बड़ा जीजा मायके में उसके पति को मिलने वाली इज्जत से रंजिश रखता था। 28 और 29 नवंबर की रात जीजा कंवलजीत सिंह मायके परिवार के ईस्ट मोहन नगर स्थित गली नंबर 7-8 में आया और गाली गलौच करने लगा। उसने बताया कि आरोपी ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से उस पर और उसके पति पर फायर कर दिए। एक फायर उसके पति शमशेर सिंह को लगा और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीपी जसकरण सिंह ने बताया कि सुल्तानविंड रोड इलाके में हुई इस घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी पूर्व फौजी को उसके अमृतसर में लोहारका रोड स्थित रंजीत विहार के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर का लाइसेंसी पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद कर लिए। बी डिवीजन थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तबादले के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े ठेका मुलाजिम : यूनियन ने शुरू किया धरना

फतेहगढ़ साहिब। वाटर सप्लाई स्कीम के ठेका मुलाजिम तबादला होने पर शुक्रवार सुबह टंकी पर चढ़ गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक मुलाजिम यूनियन नेता के साथ टंकी पर ही था। मुलाजिम के...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Instructs Officials to Restore Connectivity Between Village and City Without Delay Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 06 :  Following heavy rainfall on Sunday morning, the main road connecting village Bassi Gulam Hussain to Hoshiarpur city...
article-image
पंजाब

किसानों और पुलिस में झड़प : पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

बठिंडा : बठिंडा में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर किसान बठिंडा डीसी आफिस का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे...
Translate »
error: Content is protected !!