साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू की तैयारी के लिए दी जाएगी 10 दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग : जिला रोजगार अधिकारी

by

एक अच्छी नौकरी लेने के लिए युवाओं में साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू स्किल्ज का होना लाजमी
होशियारपुर :
रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण विभाग पंजाब द्वारा चलाए जा रहे मिशन सुनहरी शुरुआत के तहत जल्द ही बीपीओ सैक्टर में साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू की निशुल्क तैयारी के लिए 10 दिवसीय की ट्रेनिंग के लिए दूसरे बैच की शुरुआत की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी होशियारपुर गुरमेल सिंह ने बताया कि एक अच्छी नौकरी लेने के लिए नौजवानों में साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू स्किल्ज का होना अत्यंत जरुरी है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि इन स्किल्ज की कमी होने के कारण ज्यादातर नौजवान इंट्रव्यू में भाग नहीं लेते अथवा फिर इंट्रव्यू दौरान सिलैक्ट नहीं होते। इसलिए नौजवानों के मनोबल को बढ़ाने तथा जाब मार्कीट में अच्छा रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक साफ्ट तथा इंट्रव्यू स्किल देने के लिए 10 दिवसीय विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम जिला रोजगार कार्यालय में शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की ट्रेनिंग के उपरांत नामी बीपीओ कंपनियों में इंट्रव्यू करवा कर प्लेसमैंट भी करवाई जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने कहा कि चाहवान लडक़े व लड़कियां जो कम से कम 12वीं पास, ग्रेजुएट पास, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी तथा बढि़य़ा कम्युनिकेशन स्किल रखते हों तथा बीपीओ सैक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वह प्राथी 7 अक्तूबर 2022 सायं 3 बजे तक जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो, सरकारी आईटीआई कांप्लैक्स, एमएसडीसी बिल्डिंग पहली मंजिल, जालंधर रोड, होशियारपुर में निजी तौर पर उपस्थित होकर अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं तथा अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीषा की मौत हुई कैसे?….मेडिकल रिपोर्ट में हो गया खुलासा…

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत...
Translate »
error: Content is protected !!