साबुन उद्योग से संबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर लगाया अनिशचितकालीन के लिए धरना : लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने

by

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने की घोषणा 15 दिन में हमारी मागों का समधान नहीं हुया तो हिमाचल में लगे साबुन उद्योग के गेट पर लगाएगे धरना गढ़शंकर: पंजाब से स्टे हिमाचल प्रदेश के ईलाके मे लगे साबुन उद्योग के प्रदूषण से और रोजाना सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्परों से परेशान लोगो ने आज गांव मैहिंदवानी में पंजाब हिमाचल को जोडऩे वाली सडक़ पर अनिशतकालीन समय के लिए धरना लगा दिया। जिसकी अगुआई लोग बचाओं गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ईलाका बीत(पंजाब व हिमाचल प्रदेश) कर रही है। आाज शुरू किए गए धरने में सिर्फ साबुन उद्योग से आने जाने वाले वाहनों व करैशरों से आने वाले ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता पूर्ण तौर पर बंद कर दिया गया। हालांकि अन्य किसी भी किसम के वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है। संघर्ष कमेटी ने कहा कि पंद्रह दिन तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुया तो उसके बाद उकत उद्योग के गेट के समक्ष धरना शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी हिमाचल प्रदेश व पंजाब के प्रशासन की होगी।
इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि हिमाचल पद्रेश के सत्ता व विपक्ष के नेता उद्योग मालिक को शैल्टर कर रहे है। जब हम उन्हें अपनी समस्या बताने उन्हें गए तो आगे से मजाक में लहजे से कहते है कि आपको प्रदूषण कहां से आ रहा यहां तो नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश व पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया भी इीक नहीं है। दोनों प्रदेशों के प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं को ज्ञापन सौंपे लेकिन किसी ने भी इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते आज मजबूर होकर अनिशचितकालीन धरना शुरू करने को हम सभी मजबूर हुए। अव हम पीछे नहीं हटेगें जब तक प्रदूषण और ओवरलोडिड टिप्परों की समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि यहां साबुन उद्योग हवा और पानी में जहर घोल कर हमें बिमारियां दे रहा है तो ओवरलोडिड टिप्परों ने सडक़ो की हालत बदतर कर दी है और लोगो की जान जोखिम में रोजाना पड़ी रहती है।
इस दौरान लोग बचाओं गांव बचाओ संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार, सरपंच रमेश किसाना, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, पूर्व सरपंच दविंद्र राणा, सरपंच दिलबाग सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, कैप्टन प्रकाश चंद, आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, पंच हरबंस चौधरी, चौधरी गुरमेल सिंह, राणा बिक्रम सिंह, रमन राणा, नंबरदार दर्शन कुमार, पंच सचिन, लीडर कटारिया, त्रिलोचन चेची डंगोरी के ईलावा हिमाचल प्रदेश से विशेष तौर पर पहुंचे एडवोकेट राणा बृजनंदन सिंह, रविंद्र जोशी, माजिद खान, पूर्व उप प्रधान मोहन सिंह गोंदपुर जयचंद, प्यारा सिंह बेहली, जोगा सिंह सऊवाल, पूर्व उपप्रधान सुनील कुमार गोंदपुर ने भी संबोधित किया।
फोटो : सडक़ पर धरना लगाकर बैठे प्रर्दशनकारी और धरने के चलते खड़े टिप्पर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोग रिश्ते को कलंक बता रहे : 53 साल की म्यूजिशियन ने 20 अक्टूबर को अपने 22 साल के गोद लिए बेटे से शादी

चंडीगढ़ : रूस में एक महिला दुआरा अपने बेटे से शादी करने से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.। उल्लेखनीय है कि 53 साल की म्यूजिशियन ऐसीलु चिज़ेव्स्काया मिंगालिम ने 20 अक्टूबर को अपने 22...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 19 फरवरी को बचत भवन शिमला में वार्डवार

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु 17 फरवरी, 2022 को सायं 5 बजे तक दावे एवं...
article-image
पंजाब

शहीदे आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब विद्यार्थियों के लिए वरदान : प्रिं. सीमा बुद्धिराजा

गढ़शंकर 8 जनवरी: शहीदे आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान है। यह शब्द स्कूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा बुद्धिराजा ने पत्रकार से बातचीत करते...
Translate »
error: Content is protected !!