सामाजिक एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाए रखने में मेले-उत्सव महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

by

छिंज मेला आयोजन समिति समोट को 31 हजार की राशि देने का किया ऐलान

कुलदीप सिंह पठानिया ने खेल मैदान का किया लोकार्पण

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज समोट में आयोजित छिंज मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान 5 लाख की धनराशि से निर्मित खेल मैदान का भी लोकार्पण किया। उन्होंने मेला आयोजन समिति की मांग पर कहा कि खेल मैदान को और विस्तार देने के लिए प्राक्कलन के आधार पर धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति समोट को अपनी एच्छिक निधि से 31 हजार की राशि उपलब्ध कराने का ऐलान किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे मेले,उत्सव और कार्यक्रम स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में मुख्य भूमिका निभाते हुए सामाजिक एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


उन्होंने कहा कि ऐसे छिंज मेलों से विशेष कर युवाओं को अपने शारीरिक दमखम को बनाए रखने की भी प्रेरणा ली जानी चाहिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान रोचक कुश्ती मुकाबला का भी आनंद लिया।


विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। विधानसभा अध्यक्ष को इससे पहले मेला आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ ज़िला स्तरीय नागनी मेला : DC हेमराज बैरवा ने की शोभा यात्रा की अगुवाई

एएम नाथ। नूरपुर, 20 जुलाई: श्रावण और भाद्र मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नागनी माता मेले का शुभारंभ आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ नागनी पंचायत के भड़वार में हुआ जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशन वाली नौकरी की गारंटी वाले कच्ची नौकरी वालों को भी हटा रही संवेदनहीन सरकार – नौकरी देने वाली नहीं छीनने वाली है सुखू सरकार : जयराम ठाकुर

कांग्रेस की झूठी गारंटियां पूरे देश में कांग्रेस के गले पड़ी हैं,  सरकार दिव्यांग लोगों के साथ भी तानाशाही और बर्बरता से पेश आ रही है एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम जागरूकता के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना मुख्य प्राथमिकता – DC राघव शर्मा

ऊना को नशा मुक्त बनाने हेतू मीडिया जिला प्रशासन को देगा हर संभव सहयोग – सुरेंद्र शर्मा ऊना, 9 अगस्त – नशे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया...
Translate »
error: Content is protected !!