सामूहिक छुट्टी लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

by

गढ़शंकर, 21 जुलाई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन (भंगला), सांझा फोरम और एकता मंच के आह्वान पर मंडल गढ़शंकर के अधीन शहरी, ग्रामीण और मंडल कार्यालयों के तकनीकी एवं क्लेरिकल कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर कार्यालय के गेट के सामने रोष रैली की। रैली की अध्यक्षता हरजिंदर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन बलविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं हरजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, सचिन कपूर, माखन सिंह, कमल किशोर, गगनदीप, साजन कुमार, सागर, राम अवतार, निरीक्षा देवी, रुपिंदर कौर सहित पेंशन नेता अश्वनी कुमार, सर्कल सचिव नवांशहर और कमल देव, मंडल प्रधान गढ़शंकर ने शिरकत की। वक्ताओं ने मांग की कि पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, विभाग में निजीकरण की प्रस्तावित नीति को रद्द कर नियमित एवं स्थायी भर्ती की जाए तथा लंबित 18 प्रतिशत डी.ए. जारी किया जाए। उन्होंने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान के बजाय बिजली विभाग के वेतनमान देने की मांग भी उठाई। उन्होंने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं बनाने के प्रस्ताव को रद्द करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा काम का समय 8 घंटे प्रतिदिन सुनिश्चित करने की मांग की। कर्मचारियों ने 12 घंटे की ड्यूटी संबंधी निर्णय वापस लेने और ग्रिड सब-स्टेशनों पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रति तिमाही 115 घंटे के ओवरटाइम का भुगतान करने की भी मांग रखी। photo no 6

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार : जगदीप धनखड़ को घोषित किया एनडीए ने

दिल्ली- एनडीए ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में जली मिली MBBS डॉक्टर -राजस्थान से एग्जाम देने गई थी दिल्ली : अस्पताल में भर्ती कराने आए युवक के रूम से मिला पेट्रोल

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के गांव अनंतपुरा निवासी युवा डॉ. भावना यादव की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. भावना हरियाणा के हिसार में जलने से बुरी तरह झुलस गई थीं। इलाज...
article-image
पंजाब

वालीबाल में बडेसरों , पंडोरी खजूर जनौड़ी व भीखोवाल रहे विजेता

कबड्डी नेशनल स्टाइल में टांडा व हाजीपुर ने मारी बाजी होशियारपुर, 12 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों में आज नौजवानों में पूरा दम खम दिखाया। ब्लाक स्तरीय खेलों की प्रतिस्पर्धा...
Translate »
error: Content is protected !!