साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ’, चुनाव जीतने के लिए मनीष सिसोदिया ने ऐसा क्या कहा, जिस पर हो रहा बवाल

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था कि चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाना है।

इसी को लेकर विपक्ष आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहा है। 13 अगस्त को मोहाली में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की एक वर्कशॉप आयोजित की गई थी। इस दौरान मनीष सिसोदिया महिला विंग को संबोधित करते हुए कहा कि आप के सभी काम लेकर महिला टीम घर-घर जाएगी। महिला विंग का असली पड़ाव है, 2027 का चुनाव जितवाना। 2027 के चुनाव जितवाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ, क्वेश्चन-आंसर, लड़ाई-झगड़ा जो करना पड़े, करेंगे। क्या आप लोग तैयार हैं?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सिसोदिया के बयान का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पार्टी के बड़े नेता दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है।

पंजाब में 2027 में होंगे चुनाव

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने 2022 में पहली बार बहुमत हासिल किया था और सत्ता में आई थी। ऐसे में पार्टी की कोशिश दूसरी बार सरकार बनाने की होगी। दिल्ली में दो कार्यकाल पूरे करने के बाद पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। ऐसे में आप का पूरा जोर पंजाब में दोबारा सरकार बनाने पर होगा। क्योंकि, पंजाब के अलावा किसी भी राज्य में आम आदमी पार्टी न तो सत्ता में है और न ही सत्ता में आने की स्थिति में है। इसी वजह से सिसोदिया जैसे बड़े नेता दो साल पहले से पंजाब पर पूरा ध्यान लगाए हुए हैं।

पंजाब विधानसभा की मौजूदा स्थिति

117 सीट वाली पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 92 सीटें मिलीं थीं। वहीं, कांग्रेस को 18 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 3 सीटें, बीजेपी को 2 सीटें, बीएसपी को एक सीट और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। आप ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई और भगवंत मान को मुख्यमंत्री चुना गया था। 2024 के उपचुनावों के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। उनकी सीटों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। कांग्रेस के पास अब 19 सीटें हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने लिया बड़ा फैसला – दिल्ली कूच करेंगे इस दिन किसान!

पटियाला । दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर शनिवार को किसान मजदूर मोर्चा के कई राज्यों के नेताओं की बैठक हुई।  बैठक में किसानों का जत्था 6 दिसम्बर को दिल्ली भेजने पर सहमति...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau Holds Seminar on ‘

Hoshiarpur/Oct.29 /Daljeet Ajnoha : As part of Vigilance Awareness Week, the Vigilance Bureau Unit, Hoshiarpur, organised a seminar at Babbar Akali Memorial Khalsa College, Garhshankar, on the theme ‘Vigilance Against Corruption: Our Shared Responsibility’....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता...
Translate »
error: Content is protected !!