शंभू बॉर्डर पर किसानों ने लिया बड़ा फैसला – दिल्ली कूच करेंगे इस दिन किसान!

by
पटियाला । दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर शनिवार को किसान मजदूर मोर्चा के कई राज्यों के नेताओं की बैठक हुई।  बैठक में किसानों का जत्था 6 दिसम्बर को दिल्ली भेजने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल अपने आमरण अनशन पर बैठ गए और सुखजीत सिंह ने अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया।
               जानकारी के अनुसार शंभू और खनौरी बॉर्डरों पर फिर से किसानों का आना तेज हो गया है और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। शनिवार को शंभू बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा ने राष्टÑीय किसान नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल व तामिलनाडू से किसान नेता पहुंचे। संगठन के नेता स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि जिस तरह भगवंत मान सरकार ने जगजीत सिंह डल्लेवाल को जबरदस्ती नजरबन्द किया है, वह आम आदमी पार्टी सरकार के दोहरे किरदार को साफ करता है।
ऐलान संबंधी दल की संख्या पर सभी संगठनों ने सहमति जताई :  उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल एक बार फिर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठ गए व किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने डल्लेवाल के हाथों नारियल का पानी पीकर अपना आमरण अनशन तोड़ा। उन्होंने कहा कि 6 दिसम्बर को दिल्ली मार्च के ऐलान संबंधी दल की संख्या पर सभी संगठनों ने सहमति जताई है और यह जत्था 6 दिसम्बर को दिल्ली कूच करेगा।
उन्होंने कहा कि अगले जत्थों संबंधी भी जल्द ही सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरफ कूच के मद्देनजर लंगर के प्रबंध व वॉलंटियरों की संख्या को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि देश का संसद में किसान-मजदूरों की मांगों संबंधी चर्चा की जाए व विपक्ष इन मामलों को उठाए। उन्होंने कहा कि संसद में ऐसे मुद्दे उठाने के लिए ही नेताओं को भेजा जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को चेक सौंपे

होशियारपुर, 23 अक्टूबर : कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने आज सिविल अस्पताल में बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को 5,02,500 रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना गोलीकांड : एक और एफआईआर आई सहमने दूसरे पक्ष की शिकायत पर मृतक आशु पूरी सहित सात पर बिभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना। जिला ऊना में हुए गोलीकांड के मामले में अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की दर्खासित पर गोलीकांड में मारे गए आशु पूरी सहित सात पर पुलिस सदर थाना...
article-image
पंजाब

जान का खतरा गैंगस्‍टर अर्शदीप से, लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की शर्त को हटाए कोर्ट’ ; सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए आदेश में संशोधन की अपील की है। अर्जी में खेहरा ने कहा कि उन्हें...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस खटकड़ कलां में शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह जी की शहीदी यादगार ’ਤੇ हुए नतमस्तक

पंजाब सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध एस.बी.एस नगर, 15 अगस्त, :  आज़ादी दिवस के मौके ‘ਤੇ तकनीकी शिक्षा ਤੇ औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और भाषाएँ, स्कूल शिक्षा, सूचना ਤੇ...
Translate »
error: Content is protected !!