भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री का – नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा

by

चंड़ीगढ़ : I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। । कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस के आप सरकार के खिलाफ विरोध और बढ़ गया है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही है कि I.N.D.I.A गठबंधन पर इससे क्या असर पड़ेगा। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

यह पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव नहीं : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि I.N.D.I.A गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है। यहां-वहां के तूफान से इसकी भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा! हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने और तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। पंजाब को समझना होगा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री का! जुडेगा भारत जीतेगा इंडिया।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ तौर पर अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन को बीच में लेकर ना आए। इसलिए उन्होंने कहा भी है कि ये गठबंधन प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए हुआ है ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए। वैसे ही शुरुआत से ही पंजाब कांग्रेस के नेता आप के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे है। पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसको लेकर पार्टी आलकमान से मुलाकात तक कर चुके है। ऐसे में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर मौका मिल गया आप सरकार को घेरने का. आपको बता दें कि सुखपाल सिंह खेहरा को बीते गुरुवार को ने 2015 के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में चंडीगढ़ में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। अभी उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Congress leaders slam Centre over

Hoshiarpur/Daljeet Ajnouha/May 6 : Leaders of the Punjab Pradesh Congress Committee’s OBC department from Chabbewal, including LDM in-charge Bhupinder Singh, Madam Yamini Gomar, Working Chairperson of the SC department, and Manjit Singh Gambowal, on...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
article-image
पंजाब

रावलपिंडी फीडर  की बिजली सप्लाई 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी 

गढ़शंकर , 23 दिसंबर: 66 केवी उप-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी रावलपिंडी कंडी एपी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली...
Translate »
error: Content is protected !!