सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित चावल पूरी तरह सुरक्षित, भ्रांतियों पर न दें ध्यान – राजीव शर्मा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 दिसम्बर। जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे चावल पूरी तरह सुरक्षित और फोर्टिफाइड राइस (पोषक तत्वों से युक्त चावल) हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि जिला के कुछ राशनकार्ड धारकों के बीच यह भ्रांति फैल रही है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों से वितरित किए जा रहे चावलों में प्लास्टिक का चावल पाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी जानकारी पूरी तरह निराधार और गलत है। चावलों में जो कुछ दाने अलग दिखाई देते हैं, वे प्लास्टिक के नहीं, बल्कि फोर्टिफाइड राइस (पोषक तत्वों से युक्त चावल) हैं जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता है।
राजीव शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि सामान्य चावल के साथ-साथ नागरिकों को अतिरिक्त पोषक तत्व एवं विटामिन भी मिल सकें।
उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइड चावल में एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार आयरन, फोलिक एसिड तथा विटामिन B12 मिलाए जाते हैं, जो उपभोक्ताओं में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में सहायक हैं। जिला नियंत्रक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किए जा रहे फोर्टिफाइड चावल पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे 200 सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: बाली

समलोटी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत नगरोटा 26 दिसंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा मर्डर केस – महिला ने पति के साथ मिलकर बहन के पति की ली जान

चंबा. :  चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं का डॉ. जनक राज ने किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डॉ. जनक राज ने पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बात करके...
हिमाचल प्रदेश

महिला और उसके 2 बच्चों की आग में जलने से मौत, पति गंभीर घायल : बाथू में प्रवासियों की 3 झुंगियों में हुया भीषण अग्निकांड

टाहलीवाल : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड में महिला और उसके दो बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है। महिला के...
Translate »
error: Content is protected !!