साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को – जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण होशियारपुर की ओर से, सदस्य सचिव पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के तहत, दिनांक 13 सितंबर 2025 को जिला स्तर और उप-मंडल स्तर पर साल 2025 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण श्री राजिंदर अग्रवाल ने बताया कि इस लोक अदालत में सिविल केस, रेंट केस, एम.ए.सी.टी. केस, आपराधिक कंपाउंडेबल केस, राजस्व संबंधी मामले, धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के केस, पारिवारिक विवाद, श्रम संबंधी मामले, बैंक केस (लंबित और प्री-लिटिगेटिव), टेलीकॉम कंपनियों के केस, पानी व बिजली के बिलों (गैर-कंपाउंडेबल को छोड़कर) समेत अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस लोक अदालत में कचहरियों में लंबित और प्री-लिटिगेटिव दोनों तरह के केस रखे जाएंगे।

इसी तरह सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण श्री नीरज गोयल ने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने केस लोक अदालतों में लगाएं। उन्होंने कहा कि इससे समय और धन की बचत होती है तथा लोक अदालत के निर्णय को दीवानी डिक्री की मान्यता प्राप्त होती है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं होती। इसलिए लोग अधिक से अधिक केसों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करवा कर लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहले दो दिनों में होशियारपुर रोडवेज डिपो से 2650 महिलाओं ने 1,32,932 रुपए की नि:शुल्क बस सुविधा का लाभ लिया

नि:शुल्क बस सुविधा से कामकाजी महिलाओं व छात्राओं को मिला बड़ा लाभ लाभार्थी महिलाओं ने किया पंजाब सरकार का धन्यवाद होशियारपुर I  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को हराकर 20वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीता

कॉलेज वर्ग में प्रिं. हरभजन सिंह फुटबाल अकादमी माहिलपुर, गांव वर्ग पद्दी सूरा सिंह की टीमों ने फाइनल में जीत हासिल की, विजेताओं को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सम्मानित किया गढ़शंकर : खालसा कॉलेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ऊपर से नीचे तक और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में फंसी : विदेशी फंडिग के गंभीर आरोप लगे हैं, आतंकवाद और खालिस्तान का समर्थन करने वालो ने चंदा देने की बात उन लोगों ने भी की स्वीकार- अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : देश की जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। लोग देश में स्थिरता और निरंतरता चाहते हैं और चाहते हैं कि मोदी जी के मजबूत नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

भाजपा शिरोमणि अकाली दाल में गंठबंधन लगभग तय : भाजपा लड़ सकती 5 सीटों पर चुनाव

चंडीगढ़ : भाजपा और  शिरोमणि अकाली दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बात चल रही है और गंठबंधन तय मन जा रहा है। यदि गठबंधन हो जाता है तो राज्य की 13...
Translate »
error: Content is protected !!