सावणी देवी हाथ के हुनर से गुंध रही परिवार के सपने, अन्य महिलाओं को भी दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

by
घरेलू खाद्य उत्पाद की बिक्री से प्रतिमाह हो रही 20 हजार रुपए तक की आमदनी
एएम नाथ।  बल्ह  : हुनर की पहचान हो और मन में कुछ करने का ज़ज्बा, तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती। यही कुछ साबित किया है बल्ह घाटी के चंडयाल गांव की सावणी देवी ने। कोरोना काल में एक दिन के भोजन के लिए मोहताज सावणी देवी ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल परिवार की आर्थिक मदद की, अपितु कई अन्य महिलाओं को स्वावलंबन की राह भी दिखाई। जरिया बना स्वयं सहायता समूह।
बकौल सावणी देवी वह काफी अरसे से दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। यह समूह सीरा-बड़ियां, आचार, दलिया, बुरांश जूस से लेकर सोया मटर, आंवला कैंडी व नमकीन जैसे खाद्य उत्पाद घरेलू स्तर पर तैयार करता है। समूह से सात-आठ महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पति व दो बेटे निजी क्षेत्र में कार्य करते हैं। कोरोना काल में पति बीमार हो गए और काम के अवसर भी घट गए। ऐसे में सिलाई का कार्य काम आया और उधारी पर कपड़ा लेकर मास्क बनाकर किसी तरह रोजी-रोटी का इंतजाम किया।
सावणी कहती हैं कि स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देकर प्रदेश सरकार उन जैसी हजारों महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की राह प्रशस्त कर रही है। उन्हें गेहूं पीसने की मशीन व सामग्री के लिए सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की सहायता मिली। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (पीएमएफएमई) योजना के तहत भी 57 हजार रुपए की वित्तीय मदद मिली। उनका समूह गेहूं खरीद कर सीरा बनाने का कार्य करता है। प्रतिमाह लगभग 60 कि.ग्रा. तक सीरा बना लेती हैं जिसका बाजार में मूल्य 180 से 260 रुपए प्रति किलो तक मिल जाता है। इससे उन्हें महीने में 15 से 20 हजार रुपए की आय हो रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उनके कार्य में निखार आया।
उत्पादों की बिक्री के लिए सरकार की ओर से आयोजित सरस मेले बेहतरीन मंच साबित हुए हैं। मंडी जिला मुख्यालय पर भी सेरी मंच में सप्ताह के अंतिम दो दिन इन समूहों के उत्पादों के लिए बिक्री स्थल चिह्नित किए गए हैं। हिम इरा के माध्यम से भी उनके उत्पाद अच्छे दामों पर बिक रहे हैं। गत दिनों सुंदरनगर में महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने भेलपुरी-नींबू पानी का स्टॉल लगाया जिससे उन्हें लगभग 12 हजार रुपए की आमदनी हुई। रक्षाबंधन पर सेवईयां व अन्य त्यौहारों पर भी विशेष उत्पाद तैयार करती हैं।
सावणी देवी ने कृषि विज्ञान केंद्र से खाद्य प्रसंस्करण में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और मास्टर ट्रेनर के रूप में भी सीरा-बड़ियां व आचार इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण देती हैं। आशीष ग्राम समूह की प्रधान भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से घर में ही बैठी रहने वाली महिलाओं को बाहर जाकर कार्य करने का अवसर मिला है जिसके लिए वह प्रदेश सरकार की आभारी हैं।
ग्राम पंचायत चंडयाल की ही निर्मला देवी, आकृति, पायल, खिमी देवी, अनिता, चिंता, माया, मीना इत्यादि महिलाएं इस स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही हैं। पंचायत की तारा देवी ने बताया कि उनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है। पैसों की जरूरत महसूस हुई तो वह इस समूह के लिए बाहरी तौर पर काम करने लगीं। इससे उनकी आजीविका बढ़िया से चल रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा : मंदिर परिसर में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य करे अधिकारी: इंद्र दत्त लखनपाल

दियोटसिद्ध 07 फरवरी। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां द्वारा राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा रोहित जसवाल। ऊना, 5 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ऊना के कोटला कलां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को किया सम्मानित : दून के विधायक राम कुमार रहे समारोह के मुख्य अतिथि

बद्दी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बीबीएन, 7 मार्च (तारा) : महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सक्रिय सहभागिता से आईआरजी संस्था, ग्लेनमार्क फाउंडेशन एवं राज्य एड्स नियंत्रण समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार...
Translate »
error: Content is protected !!