सास व पत्नी को मारी गोलियां मार दामाद फरार, सास की मौत पत्नी गंभीर घायल

by

चब्बेवाल – जिला होशियारपुर के थाना चब्बेवाल के अंर्तगत पड़ते गांव झुंगिया(जंडोली) में अमेरिका से अपने सुसराल आए दामाद ने अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस होने के बाद बीच बचाव करने आई पूर्व सरपंच सास को गोली मारी और फिर तीन गोलियां पत्नी पर दाग फरार हो गया।
गांव के लोगों ने घायल अवस्था में आरोपी की पत्नी को सिविल अस्पताल होशियारपुर दाखिल कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाकटरों ने उसे जालंधर रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चब्बेवाल के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच टर जांच शुरू कर दी।
बलवीर कौर पत्नी राजदीप सिंह वासी झुंगिया(जंडोली) की बेटी शवदीप कौर उर्फ राणो की शादी चार साल पहले अमरीका में रहते मनदीप सिंह वासी भरसिंघपूरा फिलोर जिला जालंधर के साथ हुई थी और शादी के बाद एक बार वह अपने सुसराल रह कर गया था। अव दोबारा मनदीप सिंह शनिवार को अपने सुसराल आया था और सुबह पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी और शवदीप कौर का गला दबाने लगा जिसके कारण वह चिल्लाने लगी तो उसकी मां बलवीर कौर ने कमरे में जाकर बीच बचाव करने की कोशिश की तो तैश में आकर मनदीप सिंह ने अपनी सास को गोली मार दी। गोली उसके गले में लगी और वहीं गिर गई और फिर मनदीप सिंह ने शवदीप कौर को भी गोलियां मार फरार हो गया। मनदीप सिंह ने घर से निकलते समय बाहर से कुंडी लगा दी ताकि कोई घर से बाहर न निकल सके। शवदीप द्वारा चिल्लाने पर आसपास के घरों मे रहने वाले पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि अंदर बलवीर कौर जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि शवदीप तड़प रही थी उन्होंने जल्दी से गाड़ी का प्रबंध कर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रैफर कर दिया। यहां बलवीर कौर के गले में लगी गोली उसकी मौत का कारण बनी वही शवदीप कौर को तीन गोलियां लगी है। चब्बेवाल थाने में कार्यरत एसआई हरीश कुमार ने बताया कि मृतका बलवीर कौर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वायरलेस संदेश जारी कर दिया गया है ताकि मनदीप सिंह विदेश न भाग पाए।
फोटो : मनदीप सिंह व शवदीप कौर की फाईल फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका-कनाडा भेजे गए थे डंकी रुट से 60 से 80 लाख में , CID की रडार पर जालंधर के 2 ट्रेवल एजेंट -फ्रांस ने रोका था 300 यात्री सवार विमान

नई दिल्ली  : डंकी की रुट के जरिए दुबई से कनाडा और अमेरिका भेजे जाने का मामला सामना आया है।इस मामले में बड़ा खुलासा भी हुआ है. इस मामले के तार गुजरात और पंजाब...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 18 अफसरों का IPS प्रमोशन .. सूची जारी

चंडीगढ़ । आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए पंजाब के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची वर्ष 2019, 2020 और 2021 की है, जिसे चयन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा MP के हैं दामाद : सास विधायक तो ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री, ससुराल मना जीत का जश्न

धार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को 3 हजार से ज्यादा वोटों से पटकनी दी है। जिसके...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल कितना में वन महोत्सव मनाया

गढ़शंकर : 16 जुलाई: शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन श्री सतनाम...
Translate »
error: Content is protected !!