चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक ने नंगल ठंडल में 10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत घर का किया शिलान्यास

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक ने आज गांव नंगल ठंडल में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए पंचायत घर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पंचायत घर गांववासियों के लिए प्रशासनिक कार्यों का एक केंद्र बनेगा और इससे स्थानीय लोगों को कई सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

डॉ. ईशांक ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पंचायत घर का निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर गांव नंगल ठंडल के सरपंच हरदीप सिंह, पंच सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह, बलजीत सिंह, हर्मेश सिंह, संतोष कुमारी, साथ ही गांव ठंडल की सरपंच मीना कुमारी, पंच टेक सिंह, हरजिंदर सिंह और राज कुमार भी उपस्थित रहे। सभी पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने डॉ. ईशांक का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

डॉ. ईशांक ने आगे कहा कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर काम हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और स्वच्छता के क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। गांववासियों ने पंचायत घर की स्वीकृति और निर्माण कार्य की शुरुआत पर खुशी जताई और कहा कि इससे गांव के प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे। ग्रामीणों ने विधायक डॉ. ईशांक और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ और उपस्थित लोगों ने विकास के इस नए अध्याय की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20 वर्षीय लड़की से गैंगरेप : ​​​​​​​इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

लुधियाना : लुधियाना में एक इंस्टाग्राम दोस्त ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर 20 साल की घर से भागी युवती को ताजपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है यह महिला, जिसके साथ USA में एयरपोर्ट पर दिखे राहुल गांधी? वायरल हुआ फोटो तो मचा बवाल!

उत्तर प्रदेश  के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी रविवार (10 सितंबर, 2024) को यूएसए में टेक्सास के डलास पहुंचे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यूएस में भारतीय प्रवासी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी)...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

होशियारपुर, 25 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!