सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगला….. हालात नाजुक।

by

माहिलपुर – सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बात की जानकारी प्राप्त होने पर उसे नवांशहर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रेखा पत्नी कपिल कौशल पुत्र अशोक कुमार ने नवांशहर के अस्पताल में ममता पुंज सरपंच पुंज व संजीव कुमार की उपस्थिति में माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले कोटक कपिल कौशल पुत्र अशोक कुमार वासी कोटफातुही से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि उसका पति व सास ससुर शादी के बाद उसे मानसिक परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते रहते है। उसने कहा कि इस संबंध में उसने अपने मायके वालों को बताया था तो उसके सास ससुर व पति राजीनामा कर लेते थे लेकिन उसके बाद फिर उसके साथ मारपीट करते थे। उसने कहा कि हमेशा की तरह शनिवार को उसकी सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की जिससे आहत होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। रेखा के भाई संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात का पता चला तो वह अपने परिवार के साथ नवांशहर के ढाहा कलेरा अस्पताल में पुहंचे और उन्होंने रेखा का इलाज शुरू कराया। उसने कहा कि रेखा की हालत नाजुक बनी हुई है। माहिलपुर पुलिस बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही रेखा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से भूंगा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर, 18 दिसंबर : भारतीय मानक ब्यूरो (उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से बी.डी.पी.ओ कार्यालय भूंगा में जागरुकता कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें सरपंचों, पंचों, ब्लाक समिति सदस्यों, जिला...
article-image
पंजाब

15 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार : पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हो चुके 5 एक्साइज एक्ट के और एक एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर, 27 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत निवासियों ने खुरालगढ़ जाने वाली संगत के लिए लगाया लंगर

गढ़शंकर : श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जाने वाली संगत के लिए गांव...
article-image
पंजाब

My Bharat My Vote’ rally

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.29 : Today, Ashok Puri, Director of Bahu-Rang Kalamanch Hoshiarpur, in a press release, informed that as per the guidelines of Sandeep Kaur, District Youth Officer of My Bharat Hoshiarpur, ‘My Bharat My...
Translate »
error: Content is protected !!