साहब ! झोलाछाप डॉक्टर कर रहे सेहत से खिलवाड़

by
ऊना 14 फरवरी: चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र के किन्नू में आयोजित किये गये जनमंच कार्यक्रम के दौरान सारड़ा गांव के जैसी राम ने झोलाछाप डॉक्टरों की समस्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नीम हकीम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं तथा इस समस्या के निपटारे के लिए तुरन्त स्वास्थ्य विभाग को दिशानिर्देश जारी किये जाएं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने इस विषय का कड़ा संज्ञान लिया और कहा कि स्वास्थ्य विभाग 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त ऊना को प्रस्तुत करे।
इसके अलावा थनिकपुरा निवासी चन्द्र देव ने कहा कि पानी का टैंक बनाने के लिए उनके बुजु़र्गों ने विभाग को भूमि दान में दी थी और इस भूमि का इंतकाल भी जल शक्ति विभाग के नाम दर्ज किया गया है, लेकिन विभाग की यहां पर पानी का टैंक बनाने की कोई योजना नहीं है, इसलिए भूमि वापिस उनके नाम पर हस्तांतरित की जाए। इस पर राजेन्द्र गर्ग ने राजस्व विभाग को एक माह के भीतर समस्या का निष्पादन करने के निर्देश दिये।
कार्यक्रम के दौरान आरनवाल निवासी सुदेश कुमारी तथा लोहारा अप्पर निवासी राजेन्द्र कुमार ने मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान न होने की शिकायत की, जिसपर मुख्यातिथि ने तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिये। वहीं सिद्धचलेहड़ निवासी केहर सिंह ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन न मिलने की शिकायत की। उनकी समस्या के निवारण के लिए एलडीएम को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये। जनमंच में अधिकतर समस्याएं राजस्व विभाग व ग्रामीण विकास विभाग से संबन्धित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5897 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हिमाचल में – जिला कांगड़ा में 1576, ऊना में 679 पॉजिटिव : बीमारी की मुख्य वजह- नशे की लत और असुरक्षित यौन संबंध

एएम नाथ : शिमला।  एचआईवी/एड्स के मामले राज्य में अब तक इनकी संख्या 5897 पहुंच गई है। अधिकांश मामले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना से सामने आए हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी का दावा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत परिणाम जारी करना बड़ी बात : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर चीज को बहुत हल्के में ले रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत तरीके से रिजल्ट निकालना हल्केपन वाले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू – मण्डी जिला में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए : DC अपूर्व देवगन

कल्याण विभाग को 6019 आवेदकों के लिए 2.7 करोड़ रुपये की राशि हो चुकी है प्राप्त-अपूर्व देवगन एएम नाथ।  मंडी, 12 जून इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ निगम चुनाव में इंडिया गंठबंधन’ का सूपड़ा साफ : भाजपा ने मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर किया कब्जा

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ में मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में ‘इंडिया गंठबंधन’ का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के पद परजीत हासिल की है। ...
Translate »
error: Content is protected !!