1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू – मण्डी जिला में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए : DC अपूर्व देवगन

by
कल्याण विभाग को 6019 आवेदकों के लिए 2.7 करोड़ रुपये की राशि हो चुकी है प्राप्त-अपूर्व देवगन
एएम नाथ।  मंडी, 12 जून इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श आचार संहिता से पूर्व 16 मार्च तक योजना के अन्तर्गत प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस स्वीकृति के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही हेतु 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से जिलेवार राशि का आवंटन भी कर दिया गया है।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला मंडी में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता से पूर्व 6019 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी 6019 आवेदनों को सरकार द्वारा मंजूर कर लिया गया है और इसके लिए कल्याण विभाग को 2,70,85,583 रु की राशि जिला मंडी हेतु प्राप्त भी हो गई है।
उन्होंने ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले प्राप्त आवेदनों के दस्तावेजों की जांच तहसील कल्याण अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जांच उपरांत 3187 मामले तहसील कल्याण अधिकारियों से प्राप्त हो चुके है और इन्हें स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 2832 आवेदनों की जांच तहसील कल्याण अधिकारियों द्वारा आगामी एक दो दिनो मे पूर्ण कर ली जाएगी। जांच उपरांत इन आवेदनों को भी स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को राशि का भुगतान करने की प्रक्रिया आरम्भ की जा चुकी है तथा आगामी दिनों में लाभार्थियों के खातों में 4500 रु प्रति लाभार्थी जमा हो जाएंगे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया शुभारम्भ :

कुमारहट्टी :    मुख्य संसदीय सचिव (बहुदेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन, वन तथा परिवहन) सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के कुमारहट्टी में तीन दिवसीय 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊनी उड़ने वाली गिलहरी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्राप्त

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  : वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा लाहौल एवं स्पीति जिले की मियार घाटी में किए गए कैमरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए बढ़ी खबर : दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट मार्क्स को फाइनल मान सकते

नई दिल्ली : शिक्षा के क्षेत्र में एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह घोषणाएं...
Translate »
error: Content is protected !!