300 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए मर्डर : बहू ने ड्राइवर को पटाया और रच डाली मर्डर की साजिश

by

नगपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में बेहद ही चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही नागपुर पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन के बजाय मर्डर का निकला है।  नागपुर पुलिस ने हत्या की दिल दहला देने वाली साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की बहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस साजिश की पूरी मास्टरमाइंड मृतक की बहू ही है और उसने करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति की लालच में यह साजिश रची।

दरअसल 22 मई 2024 को नागपुर के अजनी इलाके में हिट एंड रन का एक चौकाने वाला मामला आया था। इस घटना में दो कार सवारों ने पुरुषोत्तम पुत्तेवार नामक शख्स को उड़ा दिया था। इस घटना में 72 साल के पुरुषोत्तम पुत्तेवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पहले यह पूरा मामला हिट एंड रन का ही नजर आ रहा था। लेकिन जब नागपुर पुलिस ने इसकी तह तक जाकर जांच की और इस दौरान उन्हें जो सुराग मिले, उससे वह भी चौंक गई।

बहू ने ड्राइवर के साथ मिलकर रची मर्डर की साजिश : पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन का नहीं, बल्कि इरादातन की गई हत्या की एक बड़ी साजिश का निकला।  इसकी मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की बहू अर्चना पुत्तेवार निकली। दरअसल पुलिस को अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की 300 करोड़ की संपत्ति को हासिल करने के लिए बहू अर्चना पुत्तेवार ने सबसे पहले अपने घरेलू ड्राइवर को पटाया और फिर उसकी मदद से एक गहरी साजिश रची। इसके लिए ड्राइवर के जरिये दो लोगों को 1 करोड़ रुपये और एक बार का लाइसेंस दिलाने का लालच देते हुए हत्या करने की सुपारी दी थी।

कुछ ही दिन पहले खरीदी थी ससुर को उड़ाने वाली कार :    साजिश के तहत 22 मई को आरोपी नीरज निम्जे और सचिन धार्मिक ने तेज रफ्तार कार से पुरुषोत्तम पुत्तेवार को उड़ा दिया। इस हत्या को जिस कार से अंजाम दिया गया था, वह कुछ ही दिन पहले खरीदी गई थी। कार खरीदने और आरोपियों को हत्या के बदले लाखों रुपये आरोपियों को बहू अर्चना पुत्तेवार ने ही दिए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि अर्चना की इस साजिश में उसका भाई प्रशांत और उसकी पीए पायल भी शामिल थी। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घरेलू ड्राइवर सार्थक बागड़े अभी फरार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

60 हजार मांग लिए थे श्रद्धालु का शव सड़क तक लाने के लिए : प्रशासन ने की कार्रवाई, सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले

एएम नाथ : कुल्लू । श्रीखंड महादेव की यात्रा में हुई चंडीगढ़ के युवक की मौत मामले में अब पांच सेक्टर में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। यात्रा के दौरान आई शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जुलाई को होगा युवा मंडलों का चयन, ऑन द स्पॉट पहुंचकर भी हो सकते हैं चयन प्रक्रिया में शामिल

धर्मशाला, 22 जुलाई :  जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि जिले में नोडल युवा मण्डल योजना के तहत वर्ष 2023-25 के लिए खंड स्तर पर सक्रिय युवा मण्डलों...
हिमाचल प्रदेश

चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स : हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: एसडीएम

धर्मशाला, 31 जुलाई। युवाओं को चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के टिप्स दिए गए। इस बाबत सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक दिवसीय चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद...
article-image
पंजाब

On the directives of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 1 :  Today SSP Sandeep Kumar Malik launched and led the operation from City Police Station to Clock Tower area. SSP said the police will aggressively act against drug peddlers besides initiating...
Translate »
error: Content is protected !!