विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

by

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति की शिक्षक समन्वयक अंजना कुमारी और इसी विद्यालय के अंग्रेजी के पीजीटी अश्वनी कुमार के साथ पहुंचे लगभग 95 छात्राओं के इस दल में नवोदय विद्यालय के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, पट्टा और खरवाड़ की छात्राएं भी शामिल रहीं।
इन छात्राओं ने एनआईटी हमीरपुर के गणित विभाग, भौतिकी विभाग, मैकेनिकल विभाग, पुस्तकालय और छात्र गतिविधि कॉर्नर का दौरा किया। उन्होंने मैकेनिकल विभाग में फन विद फिजिक्स और टेलीस्कोप के माध्यम से सूर्य का अवलोकन किया।
इस दौरान एनआईटी के गणित विभाग के प्रोफेसर एवं विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के नोडल शिक्षक पवन शर्मा ने छात्राओं को जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया और कॅरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। भौतिकी विभाग के प्रोफेसर अरविंद कुमार ने भी छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
इस यात्रा का उद्देश्य विज्ञान ज्योति में पंजीकृत छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करके विज्ञान को लोकप्रिय बनाना था। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने देश में विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मेधावी लड़कियों के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम शुरू किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी प्रकरण में आरोपी युधवीर सिंह बैंस गिरफ्तार

रोहित जस्वाल।  जिला शिमला पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना एवं लोक शांति को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल मीडिया सामग्री के विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी युधवीर सिंह बैंस को आज गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रथम चरण के तहत 26 मई को ज़िला की 118 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शिक्षा में भेदभाव को किया दूर : सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर मेधावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये का किया अंशदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के महा-प्रबन्धक एवं अंचल प्रमुख चंडीगढ़ अंचल, सभयेक सिंह ने बैंक की ओर से आपदा राहत कोष के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!