साहिबजादों की शहादत को समर्पित आंखों का जांच कैंप तथा मेडिकल कैंप 22 को 

by

गढ़शंकर, 20 दिसंबर: रोटरी क्लब गढ़शंकर तथा योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के सहयोग से माता गुजर कौर जी तथा छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित आंखों का जांच कैंप तथा मेडिकल कैंप 22 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक गुरुद्वारा भाई तिलकू जी गढ़शंकर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर से समाजसेवी डा. हरविंदर सिंह बाठ ने बताया कि यह कैंप संजीवनी अस्पताल नवांशहर तथा दीपक आई केयर गढ़शंकर के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को इस कैंप में बढ़ चढ़ कर पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस मौके गुरुद्वारा साहिब में सुबह 11 बजे श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले जाएंगे तथा 11 बजे से 12 बजे तक कीर्तन और उसके पश्चात गुरु का लंगर अटूट वितरित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डब्बी बाज़ार का होगा सौंदर्यीकरण, नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार, हेरिटेज स्ट्रीट का पूर्ण रूप मिलेगी डब्बी बाज़ार को

होशियारपुर: शहर के केंद्र में हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित डब्बी बाज़ार के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया संबंधी नगर निगम के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने नगर निगम...
article-image
पंजाब

जालंधर के DCP नरेश डोगरा कोर्ट में तलब: धारा 307 में जारी किए समन, होटल पर कब्जे से जुड़ा केस

होशियारपुर | होशियारपुर की अदालत ने शहर के बहुचर्चित होटल रॉयल प्लाजा मामले में जालंधर के मौजूदा डीसीपी नरेश डोगरा और उसके कुछ साथियों को आईपीसी की धारा 307 के तहत तलब किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते...
article-image
पंजाब

6 जून को लेकर दमदमी टकसाल प्रमुख का ऐलान : जत्थेदार को नहीं पढ़ने दिया जाएगा संदेश.

अमृतसर। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत हरनाम सिंह खालसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दमदमी टकसाल मेहता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!