शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

by

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट में विराट-रोहित समेत टीम इंडिया के कई बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान हुआ, जिसमें शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई. ऐसे में अब गिल को पंजाब की टीम में शामिल किया गया है. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है. इस टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल है. हालांकि अभी पंजाब के कप्तान की घोषणा नहीं की गई है. भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगा. ऐसे में यह फिक्स नहीं है, तो शुभमन गिल, अभिषेक और अर्शदीप कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बता दें कि शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह इस टी20 टीम का हिस्सा हैं. इस तीन स्टार खिलाड़ियों के अलावा पंजाब की टीम में प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बरार जैसे पावर-हिटर और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा गुरनूर बरार और कृष भगत तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में चुने गए हैं।

24 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होगी. इसी दिन पंजाब अपना पहला मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा. पंजाब को पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इस साल पंजाब की टीम अपने सभी लीग मैच जयपुर में खेलेगी. यह टीम 24 दिसंबर को महाराष्ट्र से भिड़ेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर को अगला मुकाबला छत्तीसगढ़ के साथ होगा. फिर 29 दिसंबर को पंजाब और उत्तराखंड के बीच मैच होगा, जिसके बाद 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश की टीम से मुकाबला होगा. फिर अगले साल 3 जनवरी को पंजाब बनाम सिक्किम का मैच होगा, जिसके बाद 6 जनवरी को टीम गोवा से मुकाबला करेगी. फिर 8 जनवरी को मुंबई की टीम से पंजाब का सामना होगा. पंजाब की टीम अपने सभी 7 लीग मैच जयपुर में ही खेलेगी।

गिल को भारत के WC स्क्वाड में नहीं मिली जगह

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान किया गया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक शुभमन गिल टीम इंडिया के उप-कप्तान थे, लेकिन वर्ल्ड कप की स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं दी गई. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को वर्ल्ड कप स्क्वाड में मौका दिया गया है. बता दें कि पिछले एक साल से शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. इसके चलते उन्हें भारत की टी20 टीम से बाहर किया गया. अब वह घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारण, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी से मिलकर तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम...
article-image
पंजाब

मोहाली : 153 असला लाइसेंस किए रद्द, 450 लोगों को भेजा नोटिस

मोहाली। पंजाब में हथियारों के दम पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत मोहाली जिले में 153 लोगों के असला लाइसेंस...
article-image
पंजाब

कैश को सोने में बदल दोएक कॉल के बाद गिरफ्तार हुई झांसी की IRS प्रभा भंडारी, रेड में क्या-क्या मिला?

झांसी  :  झांसी में सेंट्रल GST की डिप्टी कमिश्नर (IRSअफसर) प्रभा भंडारी को गिरफ्तार किया गया है।  सीबीआई ने 70लाखकीघूसलेते जीएसटी के 2 सुपरिटेंडेंट कोरंगेहाथपकड़ाहै.प्रभा भंडारी के पास से कैश और सोना चांदी समेत...
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के मंडी में नवनिर्वाचित उपप्रधान पर लगे गंभीर आरोप ..महिला शिक्षिका ने दर्ज करवाई शिकायत

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान पर एक महिला शिक्षिका ने...
Translate »
error: Content is protected !!