नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए – शिव प्रताप शुक्ल

by

राज्यपाल पहुंचे नारकण्डा, कल जाएंगे हाटू माता मंदिर*
शिमला 24 अगस्त – राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे हाटू माता मंदिर जाएंगे।
उपमंडल दण्डाधिकारी कुमारसैन के.के. शर्मा ने उनका स्वागत किया और उन्हें हाटू माता मंदिर का स्मृतिचिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल ने उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये और इस अभियान में प्रशासन के साथ पंचायती राज संस्थाओं को जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नशा आज ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों तक पहुँच चुका है इसलिए इस अभियान को पंचायत स्तर तक लेकर जाना होगा।
गत दिनों रामपुर के समीप समेज में हुई प्राकृतिक आपदा के संबंध में शिव प्रताप शुक्ल ने उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन की जानकारी भी ली।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा सहित उपमंडल प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए तकनीकी सहायकों को दिए टिप्स

धर्मशाला, 20 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मशाला में दिवसीय सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्लाॅक नगरोटा बगवां, धर्मशाला, कांगड़ा एंव रैत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू : पहले ही दिन हुआ जबरदस्त हंगामा

धर्मशाला : तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही पहले दिन 11 बजे शुरू हुई. शोकोदगार के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष दल बीजेपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से संवाद: स्वामी विश्वानंद जी ने ध्यान की शक्ति और धर्मों की एकता पर दिया विशेष बल

कालेश्वर मंदिर (हिमाचल प्रदेश)l दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विश्वानंद जी के साथ एक विशेष और विचारोत्तेजक संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!