सिंचाई टैंक में जला हूआ पड़ा था शव : गिरफ्तार, धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज

by

ऊना :   पंजावर  में महिला को कथित रूप से आग के हवाले करने के लिए बुधवार को उसके पति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, झुलसने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।  हरोली पुलिस उपाधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि मामला उस समय सामने आया जब आरोपी अशोक कुमार के बेटे ने पंजावर गांव में अपने घर के आंगन से सटे सिंचाई टैंक में एक जले हुए शव को पाया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि                                                 आरोपी का बेटा अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल से बुधवार सुबह घर लौटा था और उसने जब अपने पिता से मां आशा देवी के बारे में पूछा तो वह सवालों को टालने लगा।  उन्होंने बताया कि इसके बाद बेटे ने मां की तलाश शुरू की तो सिंचाई टैंक में शव पड़ा हुआ पाया।  अधिकारी ने बताया कि पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।  उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।  अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने पर हाईकोर्ट की रोक : पद पर अगली सुनवाई तक बने रहेंगे

एएम नाथ। शिमला :  हाईकोर्ट ने आउटसोर्स के तहत स्वीकृत पदों पर कौशल विकास निगम में तैनात तीन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की सेवाएं समाप्त करने के फैसले पर रोक लगा दी है। तीनों अगली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: राज्य में कैंसर का इलाज होगा मुफ्त, 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी लगाया जाएगा मुफ्त

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में मुफ्त इलाज के साथ 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी मुफ्त में...
Translate »
error: Content is protected !!