सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद भरने के लिए उपरोजगार कार्यालय देहरा में 27 मार्च को साक्षात्कार

by

देहरा : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, बिलासपुर की ओर से पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद भरने के लिए उपरोजगार कार्यालय देहरा में 27 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रात: 10.30 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक, भार 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम और आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से हर माह 15,500 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा और इनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, स्पीति, परवाणु और चंडीगढ़ रहेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री शनिवार को बीटन में आयोजित 11वें मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 फरवरी (शनिवार) को ऊना ज़िला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सायं 3 बजे चौधरी स्पोर्ट्स क्लब, बीटन द्वारा शहीदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी ट्रस्ट की ओर से बगढार में निशुल्क छात्रवृत्ति योजना आरंभ : शिक्षा में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने 13 मेधावी छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति की राशि एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक स्कॉलरशिप स्कीम आरंभ की गई,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3970 पद भरे जाएंगे : जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर भरने को सहमति

शिमला : हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जल शक्ति विभाग ने पैरा वर्कर भरने को सहमति दे दी है। इनमें ठेकेदारों द्वारा संचालित लगभग 600 स्कीमों में...
Translate »
error: Content is protected !!