सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश

by

सहकारिता से स्वरोजगार को बढ़ावा, विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर सांसद ने जताई नाराजगी

चंबा में दिशा की बैठक: आरडीएसएस, सड़क, पर्यटन और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

आरडीएसएस के तहत 90 करोड़ के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बचत भवन चंबा में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक डॉ. हंस राज और डीएस ठाकुर भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों को सहकारी संस्थाओं और योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में चंबा जिले में सड़क संपर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि चक्की-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत लाने से आवश्यक रखरखाव तथा डबल लेन कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को भी महत्वपूर्ण बताया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन में जिला प्रशासन द्वारा विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों सहित पुलिस, प्रशासन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, वन, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
————————
आरडीएसएस के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय वित्त पोषित आरडीएसएस योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डॉ. भारद्वाज ने कार्यान्वयन एजेंसी आरवीएनएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरडीएसएस के तहत करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसलिए इसका लाभ लोगों को समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए।
सांसद ने पर्यटन विकास के उद्देश्य से प्रस्तावित रावी रिवर फ्रंट योजना की डीपीआर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने योजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
———————
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल योजनाओं की भी हुई समीक्षा
बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सामाजिक पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समग्र शिक्षा और एमपी लैड सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल परछोड़ के होनहार विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने नवाजें : गुणात्मक शिक्षा व्यक्ति जीवन का आधार- कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात क्षेत्र की चार खड्डों में बाढ़ सुरक्षा कार्य पर व्यय होंगे 85 करोड़ रुपए एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 25 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला हुआ सम्पन्न : कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शोभा यात्रा में की शिरकत

सुंदरनगर, 27 मार्च  ।   सुंदरनगर में चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2026 शुक्रवार को विधिवत सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : भूमिहीनों के मकान नियमित करने की नीति पर विचार

अगस्त 2026 में जनता को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, नए निगम क्षेत्रों को पांच साल कर में राहत एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने गृह जिला हमीरपुर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!