सिख बच्चों से मजाक कर फंसे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष : एसजीपीसी ने राजा वड़िंग के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

by

तरनतारन  :  तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नाबालिग सिख बच्चों के जूड़ों से मजाक करने वाला उनका वीडियो वायरल होने के बाद अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) भी मैदान में उतर आई है।

वायरल वीडियो में राजा वड़िंग बच्चों के केसों को दोनों हाथों से छूते हुए और मजाकिया अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसजीपीसी ने तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को लिखित शिकायत देकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि वड़िंग ने प्रचार के दौरान दो नाबालिग सिख बच्चों के केसों (जूड़ों) के साथ मजाक करते हुए वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। समिति ने आरोप लगाया कि यह हरकत सिख आस्था और धार्मिक प्रतीकों का खुला अपमान है।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वड़िंग की इस हरकत को ‘सिख धर्म के विरुद्ध अपवित्र कृत्य’ बताया। उन्होंने 17 सेकंड का वायरल वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कहा कि ‘गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिखों को जो पांच कक्कड़ प्रदान किए, उनमें केश पवित्रता का प्रतीक हैं। राजा वड़िंग ने उनका मजाक उड़ाकर सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।’ बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

बच्चों के साथ केवल मजाक किया था :  वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण काहलों ने इस विवाद को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने बच्चों के साथ केवल मजाक किया था। इसे धार्मिक या राजनीतिक विवाद बनाना गलत है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो सगी बहनें जिंदा जल गईं : बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना

बठिंडा – पंजाब के बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आज सुबह उडिय़ा कॉलोनी की झुग्गियों में भयानक आग लग गई जिससे इस हादसे में दो सगी बहनें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना: भूमिहीन निराश्रित बच्चों को मिलेगी जमीन, आवास निर्माण के लिए तीन लाख के अनुदान का प्रावधान

धर्मशाला 09 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 27 वर्ष आयु से पहले हुए अनाथ बच्चों के भूमिहीन होने पर तीन विस्वा भूमि प्रदान करने का प्रावधान है इसके साथ ही आवास सुविधा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28- नाचन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रारूप प्रकाशित

नाचन,  5 जनवरी :     निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि 28- नाचन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किये गए संशोधनों की...
article-image
पंजाब

वास्तु सुधार लो बीता कल गवाही दे या न दे आने वाला कल सलामी अवश्य देगा : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

,होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिस प्रकार पारस पत्थर के संपर्क में लोहा आते ही वह सोना बन जाता है ठीक उसी प्रकार अगर हमारे भवन की वास्तु सही है तो वहां पर रहने वाला हर...
Translate »
error: Content is protected !!