28- नाचन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रारूप प्रकाशित

by
नाचन,  5 जनवरी :     निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि 28- नाचन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किये गए संशोधनों की सूची अर्हक तारीख के रूप में प्रथम जनवरी, 2024 के संदर्भ में और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के अनुसार तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उक्त नामावली की एक प्रति संशोधनों सहित प्रकाशित कर दी गई है और मेरे कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार च्चयोट,बल्ह,निहारी तथा सुंदरनगर के कार्यालय तथा समस्त मतदान केंद्रों में बूथ स्तर अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 28- नाचन (अ.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 126 मतदान केन्दों में फोटोयुक्त मतदाता सूचीयों के पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक किया गया। पुनरीक्षण के दौरान 1645 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित किए गए है। इनमें 680 पुरूष व 965 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी, 2024 तक मतदाता सूची में पंजीकृत कुल मतदाताओं की संख्या 88900 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 44171 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 44729 है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में छात्रों से किया संवाद…बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला -2 ऊना में छात्रों के साथ संवाद किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंडली ग्रामवासियों ने शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट की 31 हजार की राशि*

शिमला, 27 नवंबर – जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम सुन्डली के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सरस्वती नगर(सावडा) में मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 हजार का चेक भेंट किया। शिक्षा मंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित : उर्तीण उम्मीदवार भर्ती कार्यालय मंडी में 10 अक्तूबर को करें रिपोर्ट

मंडी, 06 अक्तूबर । राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में 25 जुलाई 2023 को आयोजित सिपाई फार्मा तथा सोल्जर टेक नर्सिंग अस्सिस्टेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!