रिडकमार में 715 बीपीएल परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया संवाद

by

सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए बनेगा बीपीएल परिवारों का व्हाट्सऐप ग्रुप
रिडकमार में 715 बीपीएल परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया संवाद

एएम नाथ। शाहपुर, 19 अगस्त। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी क्षेत्र की पंचायतों के बीपीएल सर्वे में चिह्नित 715 परिवारों के सदस्यों के साथ मंगलवार को रिडकमार में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने संवाद किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बीपीएल परिवारों का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश सरकार की इन परिवारों से संबंधित सभी कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी। इससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे उनका लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्डों में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि योजनाओं का लाभ सही मायनों में पात्र लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के लिए आने वाले समय में मुख्यमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जिससे इन परिवारों को अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण करने में सहायता मिलेगी।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा राहत में ऐतिहासिक वृद्धि की है। अब आपदा के दौरान पूर्णतया क्षतिग्रस्त मकान के मालिक को 7.50 लाख रुपये तथा घर के सामान के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर विधायक ने गत दिनों बोह में आई आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से एफिलिएटेड कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई।

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकांश पंचायतों के चिह्नित बीपीएल परिवारों से संवाद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों को विधायक के माध्यम से प्रदेश सरकार तक भेजा जाएगा।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य संदीप, पंचायत प्रतिनिधि ओमराज, निर्मल सिंह, अक्षय अत्री सहित अन्य लोगों ने भी अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर कंजर्वेटर फॉरेस्ट बासु कौशल, एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, डीएफओ अमित शर्मा,बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, डीएम फॉरेस्ट कॉरपोरेशन अमरीश शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण नीरज गर्ग, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सीडीपीओ रैत निर्मला देवी, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,विभिन्न पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान नीलम, हुक्मी देवी, सुनीता, हंसराज, जगतनाथ, पवन, सुरेश, कैप्टन जगदीश, उत्तम, कमलेश, विपिन, पप्पू, अजय बबली, पूर्व जिप सदस्य रीतिका, शशी पाल, राजेन्द्र, विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य, बीपीएल परिवारों के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत ढलोग व बगढार में दो सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन – धारद व गगडुना गांवों के लिए 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनेंगी  सम्पर्क सड़कें : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत ढलोग तथा बगढार में दो संपर्क सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढलोग व बगढार में आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

मंडी : सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार 5 लाख रुपये तक वेतन देने को तैयार : फिर भी दूरदराज क्षेत्र में सेवाएं देने से कतरा रहे चिकित्सक

चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बनेगी अलग नीति: सुक्खू एएम नाथ।  शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव करने...
Translate »
error: Content is protected !!