सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन – कैप्टन अनुमेहा पराशर

by

एएम नाथ। चम्बा: सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त 2024 को भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त को यह चिकित्सा जांच शिविर स्टेशन हैडक्वाटर ईसीएचएस द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कैप्टन अनुमेहा पाराशर ने कहा कि चिकित्सा जांच शिविर में रक्त व शुगर की जांच करवाने वाले व्यक्ति खाली पेट आएं। उन्होंने जिला चंबा के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह किया है कि वे सभी इस स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित होकर इस का लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल 1980 का क़त्ल का मामला : 40 साल से भी ज़्यादा जेल में सज़ा काटने वाले बेगुनाह शख़्स को अब भेजा जा सकता है भारत

सुब्रमण्यम “सुबु” वेदम एक ऐसे क़त्ल के आरोप में 43 साल से जेल में बंद थे, जो उन्होंने किया ही नहीं था. आख़िरकार उन्हें क़ैद से आज़ादी मिल गई है। लेकिन परिवार से मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 युवा हुए रजिस्टर, 60 का हुआ चयन – देहरा में आयोजित रोजगार मेले में : युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा। देहरा /तलवाड़ा : धर्मशाला, 28 नवम्बर। प्रदेश के युवाओं को सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

181 शिकायतों और मांगों का : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया समाधान : व्यवस्था परिवर्तन से अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक योजनाओं का पहुंचाया जा रहा लाभ–कुलदीप सिंह पठानिया

चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ का हुआ आयोजन 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा,  14 अपंगता प्रमाण पत्र जारी एएम नाथ।  चंबा,(तीसा) 23 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला, 15 नवंबर का धरना स्थगित : 109 दिन से जारी क्रमिक अनशन फिलहाल रहेगा जारी, मांगों को सरकारी अधिसूचना के जरिए लागू करने पर अड़ा शिक्षक संघ

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के लंबे आंदोलन के बीच शिक्षा विभाग और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बीच सहमति बनने से टकराव कम होने के आसार हैं। निदेशक प्रारंभिक...
Translate »
error: Content is protected !!