“मेरे शब्द, मेरी कहानी” पठन अभियान का शुभारंभ

by

एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 अगस्त: राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार “मेरे शब्द, मेरी कहानी” थीम पर आधारित पठन अभियान का शुभारंभ डाइट कांगड़ा, धर्मशाला में किया गया। अभियान का शुभारंभ उप निदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा कांगड़ा ने किया। इसके माध्यम से डिजीटल दौर में पुस्तकालयों को जीवंत बनाए रखने और पठन संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के राज्य समन्वयक विपिन काठियाल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और पठन संस्कृति को मजबूत करने तथा विद्यालयी पुस्तकालयों के प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा डाइट प्रधानाचार्या निशा कटोच ने प्रशिक्षणार्थियों से स्वयं नियमित पठन की आदत विकसित कर भविष्य में बच्चों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जबकि अन्य वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय, बच्चों में कल्पनाशक्ति, भाषा कौशल, रचनात्मकता, चिंतन एवं अभिव्यक्ति विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
जिला पुस्तकालय समन्वयक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान जिला कांगड़ा के 23 शैक्षिक खंडों के प्राथमिक विद्यालयों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने के साथ नियमित पठन, रचनात्मक लेखन, चिंतन एवं अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराना है। जिला स्तर पर अभियान की गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं प्रगति का संकलन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय को बच्चों का प्रिय स्थान बनाने और पठन को आनंददायक एवं जीवनभर सीखने की संस्कृति का हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सदन में ‘हुड़दंगियों’ को पनाह पर जयराम ठाकुर का तीखा हमला : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में असामाजिक तत्वों को संरक्षण और पैसों का लेन-देन दुर्भाग्यपूर्ण

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवकों के ठहरने की खबरों पर प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू……. पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए मिले : जयराम ठाकुर

प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ की नाइंसाफ़ी का जवाब देंगे लोग एएम नाथ। हमीरपुर/बड़सर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!