सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या पर फिल्म बनाने की तैयारी : बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्में बनाने वाले श्रीराम राघवन बनाएंगे फिल्म

by

चंडीगढ़ : बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्में बनाने वाले निर्मात-निर्देशक श्रीराम राघवन अब रीयल लाइफ पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। खबर है कि राघवन और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मैचबॉक्स शॉट्स, लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय रैपर, सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
मैचबॉक्स शॉट्स ने घोषणा की है कि उसने जुपिंदरजीत सिंह की किताब हू किल्ड मूसेवाला पर फिल्म निर्माण के अधिकार खरीदे हैं. किताब सिद्धू मूसेवाला की हत्या और उसके आसपास की घटनाओं पर केंद्रित है. श्रीराम राघवन की फिल्म मूसेवाला की हत्या और उससे जुड़ी घटनाओं को सामने लाएगी. साथ ही इसमें पंजाब में ड्रग्स, गैंगवार, पुलिस और राजनेताओं के गठजोड़ की कहानी भी होगी। रैपर सिद्धू मूसेवाला पंजाब के संगीत की लोकप्रिय शख्सियत थे. मई 2022 में पंजाब के जवाहर में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है. यह फिल्म कहां प्रदर्शित होगी, सिनेमाघरों में या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हू किल्ड मूसेवाला में पंजाबी संगीत उद्योग की हकीकत भी दिखाई गई है. इसमें बताया गया है कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से प्रसिद्ध शुभदीप सिंह सिद्धू के जीवन में अपराध, लोकप्रियता और अन्य त्रासदियों का कैसा त्रिकोण था. पुस्तक पंजाब में युवाओं पर नशीली दवाओं और गैंगस्टरों के कनेक्शन को भी सामने लाती है।
सिक्के का दूसरा पहलू : वास्तविकता है कि पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री का एक दूसरा अंधेरा पक्ष भी है, जिसे अक्सर ग्लैमरस दिखाया. देखना होगा कि क्या श्रीराम राघवन अपनी फिल्म में इस बात को उभार पाएंगेॽ किताब के राइटर जुपिंदरजीत सिंह के अनुसार, किताब प्रकाशित होने के बाद से ही इसमें विभिन्न प्रोडक्शन हाउसों ने काफी दिलचस्पी दिखाई. मैचबॉक्स शॉट्स के अनुसार, किताब में पंजाब के म्यूजिक और वहां के गैंगवार के बीच डरावना मगर दिलचस्प रिश्ता सामने आता है. जो फिल्म की कहानी को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. हालांकि कहा जा रहा है कि मेकर्स इस किताब पर और चर्चा कर रहे हैं. हो सकता है कि इस पर आगे फिल्म की जगह वेब सीरीज बनाने का फैसला करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा...
article-image
पंजाब

मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार : ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद

आदमपुर । जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के चर्चित हत्या कांड का तेजी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को झटका..हिमाचल प्रदेश में, आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व दो अन्य नेता भाजपा में शामिल

ऊना : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी,...
article-image
पंजाब

पंजाब ऐडेड स्कूल यूनियन नेताओं ने वेतन जारी करने और शिक्षा विभाग में विलय की माँग की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब गवर्नमेंट ऐडेड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान एस. गुरमीत सिंह मदनीपुर तथा यूनियन की होशियारपुर इकाई के उपाध्यक्ष संजेव कुमार ने पंजाब सरकार से अपील की...
Translate »
error: Content is protected !!