आम आदमी पार्टी को झटका..हिमाचल प्रदेश में, आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व दो अन्य नेता भाजपा में शामिल

by

ऊना : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन सचिव सतीश ठाकुर और ऊना जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आप के इन नेताओं के साथ बैठक की। इसी बैठक में तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि वह आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में मजबूत होने का अवसर नहीं देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नेताओं का भाजपा में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी पंजाब की तरह जलवा बिखेरना चाहती है। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल एंट्री को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं।
अनूप केसरी आम आदमी पार्टी के लंबे समय से राज्य अध्यक्ष हैं और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। वह पूर्व में भाजपा समर्थक भी रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने उनके साथ-साथ संगठन मंत्री सतीश जिला ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह को भाजपा एंट्री करवाते हुए आम आदमी पार्टी को तकड़ा झटका दे दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत गांव झोनोवाल में लगाया गया कैंप : पंजाब सरकार हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 10 जुलाई :  डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर के गांव झोनोवाल  में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंप का जायजा लेते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका और बच्चों की हत्या -19 साल तक फरार रहा पूर्व सैनिक : अचानक सीबीआई को मिली टिप,पकड़ने पहुंचे तो रह गए दंग

नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो पूर्व सैनिकों ने एक युवती और 17 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों करीब 19 साल तक फरार रहे। केस पहले पुलिस के...
article-image
पंजाब

हल्के का सर्वपक्षीय विकास एकमात्र उद्देश्य : मनीष तिवारी , गांव हाजीपुर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया

गढ़शंकर । श्री आनंदपुर साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि उनका एकमात्र उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास है और इसके तहत अकेले गांव हाजीपुर को विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभाग 7 अप्रैल से पूर्व कर्मचारियों की डाटा एन्ट्री सुनिश्चित करें : DC अनुपम कश्यप

शिमला 21 मार्च – उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में आज डाईस (डिस्ट्रिक इन्फोरमेशन सिस्टम फाॅर इलैक्शन) वेब सॉफ्टवेयर के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला...
Translate »
error: Content is protected !!