सिद्धू मूसेवाला के नए गीत वार पर मुस्लिम समाज ने जताई आपत्ति

by

लुधियाना : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए गीत वार पर मुस्लिम भाईचारा ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि इस गीत में मुहम्मद साहिब का जिक्र है। इस मामले में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बातचीत की। बलकौर सिंह ने फोन पर शाही इमाम को बताया कि ये मोहम्मद शब्द मुस्लिम भाईचारे के मुहम्मद साहिब के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। ये शब्द उस समय के बादशाह अमीर दोस्त मुहम्मद खान के बारे में है। उस समय हरि सिंह नलूआ का युद्ध इस बादशाह से हुआ था। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहिब सभी के आदरणीय है। मुस्लिम समाज हमारा अपना है। यदि किसी के मन को ठेस पहुंची तो वह माफी मांगते है। वहीं शाही इमाम ने कहा कि आने वाले समय में जो भी गीतकार इतिहास से जुड़ा गीत गाना चाहते हैं तो वह एक बार इतिहास को जरूर पड़े। जिस धर्म का इतिहास है उनके विशेषज्ञों से जरूर बात करें।

पिता बोले- 7 मिनट का बनना था गीत, बेटे की मौत के कारण रहा अधूरा :
बलकौर सिंह ने कहा कि कहा मुस्लिम भाईचारे ने हमेशा सिद्धू को प्यार दिया है। गाने में जोवरोल के किले की लड़ाई का जिक्र है। इसमें खान मोहम्मद और उसके 5 बेटों को बयां करने के लिए मुहम्मद शब्द का इस्तेमाल किया है। बलकौर सिंह ने कहा ये गीत 7 मिनट का था, लेकिन बेटे की मौत के बाद ये गीत अधूरा रह गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

1800 180 2422 पर करे नजायज माइनिंग की शिकायत : पंजाब सरकार ने किया टोल फ्री नंबर जारी

भेजी का सकती है खनिज एवं माइनिंग विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत चंडीगढ़ : पंजाब  में से भ्रष्टाचार, नशे तथा माइनिंग वाले गैर कानूनी कार्यों को रोकने के लिए पंजाब की आम आदमी...
पंजाब

चेयरमैन पंजाब एस.सी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन ने जिले के 40 लाभार्थियों को 20.90 लाख रुपए के सौंपे कर्जे व सब्सिडी के मंजूरी पत्र

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को एक करोड़ सब्सिडी जारी: मोहन लाल सूद प्रदेश में लाभार्थियों को स्व रोजगार स्थापित करने के लिए...
article-image
पंजाब

बर्खास्त डीएसपी ने गैंगस्टरों का बताया खतरा : हाईकोर्ट ने SIT के लिए मांगे अधिकारियों के नाम

चंडीगढ़।  गैंगस्टर लाॅरेंस के पंजाब पुलिस की कस्टडी में हुए इंटरव्यू मामले की आज  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू की तरफ से वकील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संदीप दीक्षित, केजरीवाल या फिर प्रवेश वर्मा -किसका पलड़ा भारी, क्या है समीकरण…जानिए

नई दिल्ली :  कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। संदीप का नाम गुरुवार 12 दिसंबर को जारी दिल्ली विधानसभा चुनावों...
Translate »
error: Content is protected !!