सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में की खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना : हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा – विजय सांपला 

by
 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में वर्मा परिवार द्वारा श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से की गई। यह मूर्ति दो दिन के पूरी विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ के उपरांत आज स्थापित की गई। इस मौके सबसे पहले कलश यात्रा निकालने के बाद श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई और छप्पन भोग भी लगाया गया। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, ओएसडी टू डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा चरनजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट पंकज कृपाल विशेष तौर पर शामिल हुए और नतमस्तक हुए। इस मौके पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि आज माहिलपुर में श्री खाटू श्याम जी का आगमन हुआ है जिसके लिए चंचल वर्मा, वरुण वर्मा कैनेडा, कुनाल वर्मा सहित वर्मा परिवार बधाई का पात्र है साथ ही उन्होंने कहा कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे है जोकि सभी के दुख को दूर करते है। ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि श्री खाटू श्याम जी कलयुग के प्रधान देवता है और वह सभी दुखियो के दुख हरते है। इस मौके महिला कीर्तन-मंडली ने रसभरे भजन गा माहौल रसमई कर दिया। इस दौरान अटूट लंगर चला। उल्लेखनीय है कि माहिलपुर में और आस-पास के शेत्र में किसी भी जगह खाटू श्याम जी का मंदिर नहीं था, जो कि आज माहिलपुर के सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में बन गया है। इस मौके पंडित सुरेश कुमार ने कहा कि अब खाटू श्याम जी के भगतो को उनका आशीर्वाद लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और अब शर्धालु वहां आ नतमस्तक हो सकते है। इस मौके मंदिर संचालक पंडित रंगलाल ज्योतिषी, पंडित सुरेश कुमार ज्योतिषी, पंडित रमेश कुमार ज्योतिषी, चंचल वर्मा, सोनिया वर्मा, कुनाल वर्मा, लक्की बग्गा, आप नेता प्रिंस चौधरी, युवा नेता तरुण अरोड़ा, पूर्व पार्षद पूनम तनेजा, रवि तनेजा, प्रधान नगर पंचायत माहिलपुर दविंदर सिंह सैनी, आप नेता गुरप्रीत बैंस, पार्षद बलविंदर मरवाहा, पार्षद शशि बंगड़, पार्षद बलदेव सिंह, पंडित अमन नौटियाल, प्रिंस भार्गव, राहुल भार्गव, राघव भार्गव, एमडी हरजिंदर सिंह गिल, सुखविंदर कौर गिल, सुरिंदर कौर, बिमला देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, ओम प्रकाश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, कविता अरोड़ा, नेहा मरवाहा, नीलम तनेजा, किशोर शिमला, रवि शर्मा, नरिंदर काका तनेजा आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया

आरोप– रेत माफिया की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब में इस आपदा को आक्सीजन देने का काम किया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
पंजाब

पहले हुए विकास के आधार पर इस बार भी जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी – लाली

गढ़शंकर: प्रदेश में पहले हुए विशाल विकास को देखते हुए इस बार भी प्रदेश की जनता ही कांग्रेस की सरकार बनाएगी। कांग्रेस उम्मीदवार अमरप्रीत सिंह लाली ने चुनाव बैठक को संबोधित करते कहा जनता...
Translate »
error: Content is protected !!