सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग : सिरमौर कांग्रेसी की अंदरुनी कलह पुलिस थाने तक पहुंची

by

सिरमौर :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की नई टीम की घोषणा नहीं होने तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक मामलों को देखेंगे। इसका कारण सिरमौर कांग्रेस की अंदरुनी कलह बताया गया है।
गौरतलब है कि सिरमौर कांग्रेस की अंदरुनी कलह बीते दिनी सलानी में हुए भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन में जगजाहिर हो गई और उस वक्त वहां पर प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह स्वयं मौजूद थीं।
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में सिरमौर कांग्रेस के बीच चल रही आपसी फूट व गुटबाजी पुलिस थाने तक जा पहुंची है। मारपीट के आरोपों को लेकर रात दो बजे एक गुट ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर ने पूर्व विधायक किरनेश जंग पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि शिमला से लौटते वक्त सराहां के निहोग में उनकी गाड़ी का पीछा किया और उनसे मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। पूर्व विधायक के साथ गाड़ी में कंवर अजय बहादुर सिंह व एक अन्य युवा नेता के साथ चालक मौजूद था।
उधर, पूर्व विधायक किरनेश जंग ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि शिमला में बैठक के बाद उनकी रूपेंद्र ठाकुर से कोई मुलाकात नहीं हुई। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में हुई एकीकृत बागवानी विकास मिशन समिति की बैठक : हिमाचली फलों और सब्जियों की ब्रांडिंग कर उन्हें अपना कांगड़ा व हिम ईरा ऐप से जोड़ें – ADC विनय कुमार

एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 13 फरवरी। हिमाचल की स्वच्छ आबोहवा के कारण यहां के वातावरण में तैयार हुए फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद पौष्टिकता के मामले में अनेक गुणों से परिपूर्ण होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घटासनी के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं सिंचाई के लिए अगले 3 वर्षों में व्यय होंगे 1000 करोड़ : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खामेनेई की इजरायल को कौन दे रहा था जानकारी ? लोकेशन कैसे हुई ट्रेस, हमला कब करना है; पूरी प्लानिंग की डिटेल्स सामने आईं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का राज क्या था? कौन दे रहा था उनकी एक-एक सांस की जानकारी? कैसे पता चली लोकेशन? और हमला कब करना है ये भी पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!