सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर : स्वीप कार्यक्रमों से लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

by
नाहन, 03 अप्रैल। लोकतंत्र के उत्सव यानि लोकसभा चुनाव-2024 में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अब जोर पकड़ने लगे हैं। इन जागरूकता कार्यकर्मों में युवा, महिला और बुजुर्ग सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
स्वीप गतिविधियों के लिए नियुक्त जिला के नोडल अधिकारी एवं पी.ओ. डीआरडीए अभिषेक मित्तल लगातार स्वीप गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और स्वीप गतिविधियों से जुड़े टीम के सदस्यों को प्रेरित कर रहे हैं।
नाहन विधानसभा क्षेत्र के देवका और सुरला में स्वीप कार्यक्रम आयोजित
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उददेश्य से स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत आज बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत देवका और सुरला पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया गया और मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई।
कार्यक्रम के अवसर पर मतदाताओं के लिए सिग्नेचर अभियान भी चलाया गया जिसमें आज 45 व्यक्तियों ने सिग्नेचर अभियान का हिस्सा बनकर मतदान करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
नाहन क्षेत्र में स्वीप के नोडल अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाना है।
इस मौके पर देवका के प्रधान नरेश और सुरला की प्रधान नोमी देवी व अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे
रेणुका जी के गंडूरी और चाढ़ना में स्वीप कार्यक्रम आयोजित
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत आज गंडूरी और चाढ़ना पंचायतों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों को मतदान के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय लोगों को मतदान करने की शपथ भी ग्रहण करवाई गई।
रेणुका क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी प्रो. पूनम शर्मा ने बताया कि आज बुधवार को रेणुका जी क्षेत्र के चाढ़ना और गंडूरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस कार्यक्रम में मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और सभी से मतदान करने का आग्रह किया गया।
सहायक नोडल अधिकारी मीरा पुंडीर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई जिसमें सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति क्षेत्र के लोगों में बहुत अच्छी जागरूकता है और इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता काफी अच्छी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी, कोविड टेस्ट जरूरीः डीसी

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं से की अपील ऊना, 17 फरवरी: उत्तराखंड राज्य में फरवरी से अप्रैल माह के दौरान कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड की योजना न होती तो शायद नहीं बनता हमारा मकान

दिहाड़ी-मजदूरी करने वाली सोनू और उनके बेटे का मकान बनाने का सपना हुआ साकार   हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने दिए 1.30 लाख रुपये श्रमिकों को मकान निर्माण, चिकित्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुंदरनगर में नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र*

*कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल* एएम नाथ।  सुंदरनगर, 2 मई । नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न वार्डों से कुल 13 उम्मीदवारों ने अपने...
हिमाचल प्रदेश

17, 19 व 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ऊना :   पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ऊना, राघव शर्मा ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17, 19 व 21 जनवरी को संबंधित पंचायतों...
Translate »
error: Content is protected !!