मंडलायुक्त ने मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को दिखाई हरी झंडी : जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचकर मतदाताओं को करेगी जागरूक

by
जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल- मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर जोगिन्दर नगर से मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह डेमोक्रेसी वाहन आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान के प्रति मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचेगा। इस दौरान जहां मतदाताओं से आगामी 1 जून को निर्धारित लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने की अपील की जाएगी तो वहीं मिशन 414 के तहत कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर भी विशेष फोकस रहेगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन 414 बूथ के तहत जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गत लोकसभा चुनाव के दौरान 20 मतदान केंद्रों में कम मतदान दर्ज हुआ है। ऐसे में इन मतदान केंद्रों में मत प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने पर विशेष फोकस रहेगा।
इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी, निर्वाचन सहायक मोहन लाल भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP के वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल ….राहुल गांधी ने सही कहा था.’पाकिस्तान ने मार गिराए 5 एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पांच भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। स्वामी ने राफेल विमानों की...
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में बम की धमकी : डीसी कार्यालय कराया खाली

एएम नाथ। मंडी :  मंडी जिले में बुधवार की सुबह उपायुक्त (डीसी) कार्यालय और उससे सटे अदालत के परिसर को वहां बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद खाली करा दिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर : विक्रम मजीठिया को हाईकोर्ट से मिली जमानत

चंडीगढ़ :10 अगस्त अकाली दल के नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार जमानत दे दी है। विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा कारोबार के मामले...
Translate »
error: Content is protected !!