मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : पप्पू यादव समेत 6 गिरफ्तार

by

सूर्यगढ़ा  (बिहार) : लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF ने सूर्यगढ़ा थाना इलाके के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. साथ ही पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री संचालक समेत 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

40 पिस्टल बरामद

पुलिस ने इस मिनी गन फैक्ट्री से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, अधूरी बनी 40 पिस्टल, 20 स्लाइडर, 45 बैरल, 21 बट ग्रिप, 10 बॉडी प्लेट, ड्रिल, लेथ, मिलिंग मशीन जनरेट साउंड बॉक्स और दो बाइक समेत हथियार बनाने वाली कई मशीनों को बरामद किया है।

संयुक्त अभियान में खुलासा

इस संबंध में लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि आनंदपुर गांव निवासी प्रेम कुमार के घर में कई महीनों से अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. इस सूचना के बाद STF SOG 1 पटना और लखीसराय जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

इनकी हुई गिरफ्तारी

इस छापेमारी में मुंगेर निवासी प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव के अलावा, बिट्टू कुमार उर्फ मोहम्मद खान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद राज ऊर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध हथियार का निर्माण कर आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम किया जा रहा था।

डेयरी की आड़ में अवैध हथियार का धंधा

उन्होंने कहा कि डेयरी की आड़ में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था. ड्रिल और लेथ मशीन की आवाज बाहर न निकले और आसपास के लोगों को किसी तरह का कोई संदेह न हो इसके लिए जेनरेटर चलाकर तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाया जाता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : चुनाव कमिशन भारत की हिदायतों अनुसार डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में 14वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इस मौके छात्रों को लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

मंडी। जिले के वल्लभ डिग्री कॉलेज के कैंपस में 2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 छात्राएं एक दूसरे पर खूब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूख हड़ताल खत्म करें डल्लेवाल – सुनील जाखड़ ने किसान आंदोलन के राजनीतिकरण का लगाया आरोप

चंडीगढ़ : जाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पिछले 28 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अपील की है कि वे इस अनशन को...
article-image
पंजाब

गाँव नंगल कानूंगो चोरी का मामला : खन्ना ने पीड़ित को इंसाफ दिलवाने हेतु मामला उठाया प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से गत दिनों हरियाणा ब्लॉक के गांव नंगल कानूंगो निवासी कुलदीप सिंह ने खुले दरबार में भेंट कर उन्हें उनके घर में होने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!