निलंबित DIG भुल्लर के परिवार के बैंक खाते CBI ने किए फ्रीज

by

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब यह जानकारी सामने आई है कि भुल्लर और उनके परिवार के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

सीबीआई ने उनके पूरे परिवार के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।

सीबीआई ने भुल्लर का सैलरी अकाउंट तो फ्रीज किया ही है, साथ ही उनके बेटे का सैलरी अकाउंट और पिता का पेंशन खाता भी फ्रीज कर दिया है। उनका बेटा पंजाब में असिस्टेंट एडवोकेट जनरल है। उनके परिवार को खेतीबाड़ी और किराए से जो आय हो रही थी वह भी अब खाते से निकल नहीं पा रही है।

यह रकम उनकी मां के खाते में आ रही थी और सीबीआई ने वह खाता भी फ्रीज कर दिया है। जिस घर से एक महीना पहले नोटों के ढेर मिले थे, अब वहां रोजाना की जरूरत का खर्च निकाल पाना मुश्किल हो रहा है।

बैंक खाते डी फ्रीज करने की मांग

हरचरण सिंह भुल्लर के वकील एसपीएस भुल्लर ने सोमवार को जिला अदालत में अर्जी दायर कर उनके बैंक खाते डी-फ्रीज करने की मांग की। इस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने सीबीआइ को जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस पर 20 नवंबर को सुनवाई होगी।

एडवोकेट ने अर्जी में कहा कि सीबीआई उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच जारी रखे, लेकिन उनके बैंक खाते तो डी-फ्रीज कर दिए जाएं। उनके परिवार को जो आय हो रही है वह तो उन्हें मिलनी चाहिए। उनके घर का खर्च मुश्किल हो रहा है। उनका खेती का भी काम है और उसके लिए भी रुपयों की जरूरत होती है। इसलिए उन्होंने बैंक खातों को डी-फ्रीज करने की मांग रखी।

रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए थे

भुल्लर को पिछले महीने सीबीआई ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज कर लिया। सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लांड्रिंग की जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई ने भुल्लर को उनके सहयोगी और बिचौलिये कृष्णु शारदा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप था कि दोनों ने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से आठ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

भुल्लर के घर से मिले थे साढ़े सात करोड़ कैश

सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित घर पर छापेमारी की थी। उस दौरान सीबीआई को उनके घर से साढ़े सात करोड़ कैश और ढाई किलो सोना मिला था। उनके पास कई नामी बेनामी प्राॅपर्टी का भी पता चला था।

घर से लग्जरी घड़ियां और महंगी शराब भी बरामद हुई थी। जिसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी केस दर्ज कर लिया था। वहीं, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले भर में विशेष निगरानी अभियान

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले भर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा...
article-image
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक : साल भर की जाने वाली गतिविधियों और छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों पर चर्चा हुई

होशियारपुर, 18 अगस्त: आज जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक  कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर व्योम भारद्वाज ने की। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजू दुग्गल...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला सीएम, असलियत में तो सीएम केजरीवाल है : सुखबीर सिंह बादल

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां ,एसजीपीसी सदस्य ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय सहित गढ़शंकर से पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेट शिरोमणि अकाली दल में शामिल गढ़शंकर : भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला...
article-image
पंजाब

मोगा पुलिस ने अवैध हथियार मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, जग्गा धुरकोट गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार

मोगा: पंजाब में मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को विदेशी हैंडलर जग्गा धुरकोट संचालित कर रहा था और पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!