8 मई को जलालपुर से होगी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इस कड़ी में 8 मई को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और नेशनल कन्वीनर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल टांडा के गांव जलालपुर से नशा मुक्ति यात्रा का आगाज करेंगे। इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समागम से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री भगवंत मान की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश को नशे की चपेट से बाहर निकालने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में 8 मई को जलालपुर पहुंचें।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अरविंद केजरीवाल 8 मई को सुबह 11 बजे जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समागम को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं और सुरक्षा, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समस्त विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस मौके पर अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के रखरखाव को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

लुधियाना, 29 सितंबर: लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के रखरखाव को लेकर सुझाव देते हुए, डॉ. अंबेडकर एकता मिशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने आज डिप्टी कमिश्नर...
article-image
पंजाब

शीला देवी मेमोरियल मॉडल हाई स्कूल, बीनेवाल का आठवीं का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आठवीं के घोषित नतीजे में शीला देवी मेमोरियल मॉडल हाई स्कूल, बीनेवाल का नतीजा शानदार रहा। स्कूल में ख़ुशी पुत्री रणविजय ने 95 .33 प्रतिशत, नंदनी राणा...
पंजाब

कितना फुटबाल टूर्नामैंट पर मोरांवाली की टीम का कब्जा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना में समूह नगर निवासियों व एन.आर.आई भाइयों के सहयोग से बाबा खडक़ सिंह फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी द्वारा आयोजित बाबा खड़क़ सिंह बाबा जवाहर सिंह झंडे जी 5 दिवसीय...
article-image
पंजाब

NEET में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS एडमिशन? जानिए टॉप कॉलेजों की कटऑफ

चंडीगढ़  :देशभर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स की नजर अब NEET UG 2025 के रिजल्ट पर टिकी हुई है। 4 मई 2025 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल छात्र अब बेसब्री से जानना चाहते...
Translate »
error: Content is protected !!