सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा

by
नाहन 28 मई। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव में 90 ग्राम पंचायतों के 538 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 85.12 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 85.21 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण के चुनाव में आज 1 लाख, 25 हजार, 673 मतदाताओं में से 1 लाख, 7 हजार, 23 मतदाताओं ने मतदान किया है।May be an image of one or more people, people smiling and text
उन्होंने बताया कि विकास खंड नाहन की 09 ग्राम पंचायतों में 86.27 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है तथा विकास खंड ददाहू की 09 पंचायतों में 85.67 प्रतिशत, विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 पंचायतों में 89.38 प्रतिशत, विकास खंड पच्छाद की 12 पंचायतों में 82.3 प्रतिशत, विकास खंड पांवटा साहिब की 16 पंचायतों में 84.42 प्रतिशत तथा विकास खंड राजगढ़ की 11 पंचायतों में 86.92 प्रतिशत, विकास खंड संगड़ाह की 13 पंचायतों की 86.17 प्रतिशत व विकास खंड षिलाई की 12 पंचायतों में 82.89 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।May be an image of one or more people and text
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुआ है। मतदान के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं सहित अन्य सभी मतदाताआंे ने इस लोकतांित्रक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। उपायुक्त ने मतदान में रूचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सभी श्रेणी के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 मासूम सगे भाई-बहन की मौत : कोटली में जहरीले सांप का कहर, दरवाजे पर मिला बड़ा काला सांप, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

मंडी/कोटली, 12 सितंबर। मंडी जिले के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि : शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए लगेंगे परीक्षण शिविर : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी बताया कि ज़िला प्रशासन के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (अलमिको) मोहाली पंजाब द्वारा एनएचपीसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत दिव्यांगजनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 1 इंजेक्शन, 13 साल तक रहें टेंशन फ्री ; अब पुरुषों के लिए आया गर्भ निरोधक इंजेक्शन

नई दिल्ली : भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुरुषों के लिए पहली भारतीय गर्भ निरोधक इंजेक्शन की खोज कर डाली है। इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी रिसर्च के...
Translate »
error: Content is protected !!