बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह : विधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

by
हमीरपुर 28 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी उत्साह दिखाया। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत दसमल के 116 वर्षीय खड़कू राम ने वार्ड नंबर-3 के बूथ पर वोट डाला। विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत बारीं की 103 वर्षीय दमोदरी देवी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारीं के मतदान केंद्र पर मतदान किया।May be an image of grass, tree and text that says "OPΡO K12x PPOK12x5G 5G 2026.05.28 09:29"
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सुलगवान में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाहू कलां के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत बधानी के जिजवीं वार्ड में 85 वर्षीय विमला देवी और कई नए युवा मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार, जिला के अन्य मतदान केंद्रों पर भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों से आने वाले अगुन्तकों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य

  हिमाचल के ऊना समेत चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू शिमला। को•रोना महामारी के मामलों में तेजी से हो रही वढ़ौतरी के चलते राज्य सरकार ने चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को 70 लाख की जनसंख्या : 153 आईएएस अधिकारियों की नहीं है जरूरत: सुक्खू

रोहित जस्वाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने राज्य संवर्ग में नए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को शामिल न करने का निर्णय किया है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा उपरांत आकलन के तहत 9042 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी करने का मुक्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किया आग्रह 

एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश की संवेदनशीलता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से...
Translate »
error: Content is protected !!