सिरमौर में 294 ग्राम चिट्टे से खुली तस्करी की परतें : पाकिस्तान सीमा के पास से उमर बीर सिंह गिरफ्तार

by

नाहन। सिरमौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अप्रैल में पकड़े गए 294 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क की कड़ियां पंजाब के तरनतारन और पाकिस्तान सीमा तक जुड़ने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने शुक्रवार को तरनतारन क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के समीप से उमर बीर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

11 अप्रैल को पकड़ा था 294 ग्राम चिट्टा

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को कालाअंब पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 294 ग्राम चिट्टा बरामद कर आकाशदीप और रणजीत को गिरफ्तार किया था। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। बाद में वाहन के मालिक गंधर्व थापर को पंचकूला से हिरासत में लिया गया।

जांच के दौरान पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सप्लाई नेटवर्क के पंजाब के तरनतारन से जुड़े होने की जानकारी मिली।

तरनतारन से गिरफ्तारी के बाद सामने आईं अहम कड़ियां

पुलिस ने 17 मई 2026 को तरनतारन से विरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उससे पूछताछ के दौरान नेटवर्क को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

जांच में पुलिस के सामने यह बात आने का दावा किया गया कि चिट्टा पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाया जाता था, जिसके बाद नेटवर्क से जुड़े लोग इसकी आगे सप्लाई करते थे।

साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

उमर बीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए थाना कालाअंब के एसएचओ कुलवंत सिंह कंवर की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में सिरमौर साइबर सेल के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और शुक्रवार को उमर बीर सिंह को तरनतारन में पाकिस्तान सीमा के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि 294 ग्राम चिट्टे की बरामदगी से शुरू हुई जांच में तस्करी नेटवर्क की कई कड़ियां सामने आई हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के स्रोतों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एएसपी नरेंद्र कुमार ने कहा कि सिरमौर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा और तस्करी में शामिल लोगों क

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण दिवस पर तड़ोली में लगी छबील, युवाओं ने दिया जनसेवा का संदेश

नहोणु महादेव कमेटी की पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल समाज सेवा और नशामुक्ति का दिया संदेश, युवाओं की पहल बनी मिसाल एएम नाथ। चम्बा नशा निवारण दिवस के अवसर पर गाँव तड़ोली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीमिंग पुल तथा बास्केटबाल कोर्ट बनाने पर की विस्तार से चर्चा : धर्मशाला में खेल गतिविधियों के विस्तारीकरण को तैयार करें प्लान: डीसी*

पटोला में फुटबाल मैदान विकसित करने की संभावनाओं पर मांगी रिपोर्ट, शूटिंग रेंज का सफल संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 06 जून। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में खेलकूद गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंवानगर स्थित विश्व मानव रूहानी केंद्र में लगाया रक्तदान और चिकित्सा शिविर : 112 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान , 3762 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

बी बी एन, 23 मार्च (तारा) : बद्दी के साथ लगते विश्व मानव रूहानी केंद्र की ओर से रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 112 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 3762 रोगियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार...
Translate »
error: Content is protected !!