सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ड्रग तस्करों की संपत्ति भी जब्त; शिमला पुलिस की कार्रवाई को CM की सराहना

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से अवैध रूप से खरीदी गई लगभग 4.13 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान कर जब्त करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए शिमला पुलिस की सराहना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल तस्करों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों को जब्त करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अवैध ड्रग कारोबार को बढ़ावा देने वाले वित्तीय नेटवर्क को भी खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत शिमला पुलिस द्वारा की गई वित्तीय जांच और अन्य कार्रवाई की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक शिमला पुलिस ने 15 एनडीपीएस मामलों में 68 आरोपियों और उनके सहयोगियों से संबंधित 12.52 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां जब्त की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और ड्रग तस्करों तथा उनके नेटवर्क को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। राज्य सरकार इसके लिए पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने पुलिस से ड्रग माफिया और अवैध ड्रग कारोबार की आर्थिक नींव को कमजोर करने के लिए इसी तरह की केंद्रित कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 स्टार प्रचारक, 100 बैठकें, न जानें क्या-क्या किए जतन, फिर भी कांग्रेस खाली ‘हाथ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को पूरी हो गई, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर शहीद नमांश स्याल को श्रद्धांजलि की अर्पित

एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालखर गांव पहुंचकर दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए विंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नियमित होंगे अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी : अनुबंधकर्मियों को पक्का करने रखी एक शर्त…जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्यरत हजारों अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौगात देते हुए नियमित करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

72 घंटे बाद भी पुलिस नाकाम : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलियां पर बरसाने 4 मुख्य शूटरों सहित पांच आरोपी अभी भी फरार

एएम नाथ : बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलियां बरसाने के मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!