सिर्फ 1 इंजेक्शन, 13 साल तक रहें टेंशन फ्री ; अब पुरुषों के लिए आया गर्भ निरोधक इंजेक्शन

by

नई दिल्ली : भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुरुषों के लिए पहली भारतीय गर्भ निरोधक इंजेक्शन की खोज कर डाली है। इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी रिसर्च के बाद इसे पास किया है। खास बात ये है कि इस इंजेक्शन को लेना आसान है और ये काफी प्रभावी है। आईसीएमआर की इस रिसर्च की मानें तो ये इंजेक्शन प्रेगनेंसी को रोकने में 99% तक प्रभावी है। इसके अलावा भी इसे लेकर आईसीएमआर की रिपोर्ट में काफी कुछ है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से। उससे पहले जान लेते हैं क्या है ये इंजेक्शन।
पुरुष गर्भ निरोधक RISUG का सफलतापूर्वक परीक्षण करने में आईसीएमआर को 7 साल लग गए। आईसीएमआर ने इसके रिसर्च के लिए 303 स्वस्थ शादीशुदा पुरुष को ये इंजेक्शन दिया और 7 साल के फॉलोअप के बाद ये निष्कर्ष निकाला। दरअसल, ये इंजेक्शन नॉन हार्मोनल इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक है। ये रिवर्सिबल इनहिबिशन ऑफ स्पर्म (RISUG) सुरक्षित और प्रभावकारी है। इस रिसर्च को इंटरनेशनल ओपन एक्सेस जर्नल एंड्रोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन से पता चला है कि प्रेगनेंसी रोकने में ये इंजेक्शन लगभग 99.02% तक प्रभावी रहा। खास बात ये थे कि एक भी मामले में प्रेगनेंसी की बात सामने नहीं आई। न ही लोगों को कोई भी साइड इफेक्ट हुआ। इसके अलावा यह कान्ट्रासेप्टिव 13 साल तक काम कर सकता है। यानी कि एक बार इंजेक्शन लगवाने के बाद ये 13 साल तक काम करता रहेगा।

हर टेस्टिकल में स्पर्म डक्ट होता है और यहीं से पेनिस तक स्पर्म पहुंचता है। इस इंजेक्शन को स्पर्म डक्ट में इंजेक्ट किया जाता है। RISUG को एक के बाद एक, दोनों स्पर्म डक्ट्स में इंजेक्ट किया जाता है। इंजेक्शन वाली जगह पर लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इंजेक्शन लगने के बाद पॉजिटिव चार्ज वाले स्पर्म, डक्ट की दीवारों से चिपक जाते हैं। जब ये निगेटिव चार्ज्ड स्पर्म के संपर्क में आता है तो नष्ट हो जाता है। इससे ये अंडे को फर्टिलाइज नहीं कर पाता और प्रेगनेंसी को रोका जाता सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 को टांडा में तीज त्यौहार में शामिल होंगी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कौर : विधायक जसवीर राजा गिल ने बैठक कर तैयारियों का लिया जायजा

टांडा, 12 अगस्त: उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 14 अगस्त को टांडा के वड़ैच फार्म में आयोजित...
article-image
पंजाब

सैकंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के ब्लाक स्तरीय क्विज़ मुकाबले आयोजित 

गढ़शंकर, 4 दिसंबर : सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय खोज अभियान तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, पंजाब के निर्देशानुसार, स्कूल इंचार्ज मंजीत सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार शिक्षा का निजीकरण, केंद्रीकरण और भगवाकरण बंद करे तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 को लागू करें : डीटीएफ

स्कुल मर्जिंग के सरकार के फैसले और शिक्षा मामलो को लेकर  8 अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रांतीय अधिवेशन होगा : डीटीएफ गढ़शंकर, 26 फरवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब की राज्य कमेटी ने...
article-image
पंजाब

बंबीहा गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार : तीन किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद

जालंधर :   जालंधर पुलिस ने बंबीहा गिरोह के दो गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ योजनाबद्ध सनसनीखेज अपराधों को रोक दिया और तीन पिस्तौल और एक किलोग्राम अफीम जब्त की।  पुलिस के मुताबिक बंबीहा गिरोह...
Translate »
error: Content is protected !!