सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

by

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पहुँच कर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी के मुहिंम को आगे बढ़ाने का आश्वाशन दिया।
रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी के चेयरमैन ने जेबी बहल ने नेत्रदान के बारे में बताया कि  जीवन के अंत में, वह व्यक्ति जिसकी पुतलियाँ साफ़ हों, मृत्यु के बाद 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, कमज़ोर दृष्टि, चश्मा, मोतियाबिंद या सर्जरी वाले व्यक्ति, प्राकृतिक कारणों या दुर्घटनाओं से मरने वाला व्यक्ति, किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु किसी विशिष्ट असाध्य रोग जैसे एड्स, कैंसर, पीलिया, रेबीज, मस्तिष्क ज्वर या सेप्टीसीमिया आदि के कारण हुई हो, उसके नेत्रदान नहीं किए जा सकते।   इस दौरान एसएमओ इंचार्ज डॉ. लवलीन ने कहा कि एक नेत्रदाता दो नेत्रहीनों के जीवन में उजाला ला सकता है, नेत्रदान मृत्यु के 6-7 घंटे के भीतर किया जाना चाहिए। उन्होनों सभी से ज्यादा ज्यादा नेत्रदान करने के फॉर्म भरने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी की मौत होने के पर परिजनों  को खुद नेत्रदान के लिए रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी से सम्पर्क करना चाहिए।
बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह ने कहा कि मृतक के नेत्रदान के लिए उसके परिजनों ने तुरंत स्थानीय नेत्रदान संस्था या नेत्र बैंक से संपर्क करें, मृतक की आँखें तुरंत बंद करें और उन पर गीला कपड़ा, रुई और बर्फ का टुकड़ा रखें, सूचना मिलने पर, संस्था के सदस्य स्वयं मृतक के घर आकर उसकी आँखें ले जाएँगे, आँखें लेने में केवल 10-15 मिनट लगते हैं और मृतक के चेहरे में कोई बदलाव नहीं आता। उन्होनों कहा कि दृष्टिबाधित व्यक्ति की केवल आँख की पुतली बदली जाती है, पूरी आँख नहीं। इस दौरान प्रो दलजीत सिंह , डॉ राजीव शर्मा , अश्वनी दत्ता , डॉ अमित , डॉ हरगोपाल , अशोक ऑप्थल्मिक अफसर , सुखविंदर कौर , हरिकिशन गंगड़ , भूपिंदर सिंह , लखविंदर सिंह , ओंकार सिंह चाहलपुरी , जीके राजन , रमन , डॉ जोगिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की जनता सेना के साथ खड़ी है और इस कार्रवाई में देश के साथ : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। हिमाचल प्रदेश में भी इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होल्ला मोहल्ला : रंगों के साथ शस्त्र प्रदर्शन….क्या मुगलों को जवाब देने के लिए शुरू हुआ था होला-मोहल्ला?

चंडीगढ़ : होली के मौके पर एक नाम बरबस चर्चा में आता है. वह है-होला मोहल्ला. पूरे देश ही नहीं दुनिया के अनेक हिस्सों में यह नाम बार-बार सामने आता है. जहां-जहां सिख समुदाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में हर घर पर तिरंगा : जिलाधीश ने कहा घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाएगा

13-15 अगस्त तक जिला ऊना के हर घर व सरकारी भवन में लगाया जाएगा तिरंगा झंडा ऊना: 19 जुलाईः भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ के तहत ऊना जिले में प्रत्येक नागरिक...
article-image
पंजाब

कोविड उपचार संबंधी किसी तरह की समस्या आने पर जिला वाली हैल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिले के 10 अस्पतालों में किया जा रहा है कोविड मरीजों का इलाज अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया...
Translate »
error: Content is protected !!