सिविल अस्पताल गढ़शंकर में पर्यावरण दिवस मनाया गया

by
गढ़शंकर,  5 दिसम्बर: सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ सदस्यों एवं नर्सिंग छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि मैं पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेता हूं।
मैं घर, स्कूल या कार्यालय के कमरे से बाहर निकलते समय सभी बिजली के उपकरण (लाइट, पंखे, ए/सी आदि) बंद कर दूंगा।
मैं अधिकतर पैदल, साइकिल से, या सार्वजनिक परिवहन (बस, स्कूल बस, मेट्रो, आदि) का उपयोग करूँगा। मैं पानी बर्बाद करने से बचूंगा। मैं उपयोग के बाद नल बंद कर दूंगा और अपने वाहन को धोने के बजाय उसे पोंछना पसंद करूंगा।
मैं कूड़ेदान के अलावा कहीं और कूड़ा नहीं फेंकूंगा। मैं भोजन की बर्बादी से बचूंगा और स्थानीय खाद्य पदार्थ खाना पसंद करूंगा। मैं यथासंभव पैक किए खाद्य पदार्थों का सेवन करूंगा। मैं खरीदारी करते समय हमेशा कपड़े का थैला रखूंगा और प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करूंगा। मैं नए पेड़ लगाऊंगा और पौधों की देखभाल करूंगा।
मैं अपने आस-पास के लोगों को ये सभी प्रथाओं को सिखाऊंगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी के कहर से लोगो को बचाने की चंडीगढ़ में पहल : सामुदायिक कूलिंग जोन बनाए जा रहे , मजदूर और राहगीरों के लिए बने आश्रय

चंडीगढ़ :  हीटवेव के खतरे के बीच नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अच्छी पहल की जा रही है। सामुदायिक कूलिंग जोन बनाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत सांझ पंजाब और केंद्रीय श्री...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में 646 केसों का मौके पर हुआ निपटारा , 1712 केसों की हुई सुनवाई, 7,91,57,923 रुपए के अवार्ड पास

– वर्षों से लंबित पड़े वैवाहिक झगड़े, डिवोर्स पटीशन, खर्चे का निपटारा व क्रिमिनल केस आपसी रजामंदी से निपटाए होशियारपु: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सीएम मान का जोरदार हमला : मजीठिया की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी टिप्पणी

चंडीगढ़, 26 जुलाई :  पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ”चुनिंदा ढंग परेशान” करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल के बाहरवीं के 111 विधार्थियों को पूर्व विधायक गोल्डी ने मोवाईल वितरित किए

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में आयोजित समागम में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने पंजाब सरकार दुारा भेजे मोवाईल फोन बारहवीं कक्षा के एक सौ गयारह विधाथियों...
Translate »
error: Content is protected !!